पत्नी संग बाजार से लौट रहे युवक को बदमाशों ने गोली मारी ,युवक घायल
गोरखपुर,(दिनेश चंद्र मिश्र) जनपद के थाना एम्स के इलाके कुसम्ही जंगल स्थित बुढ़िया माता मंदिर रोड पर मंगलवार रात रात 9 बजे के करीब कुसम्ही बाजार से पत्नी के साथ बाजार करके लौट रहे पिंटू पासवान (38) को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने की वजह से वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।उसने गांव ही दो युवकों पर रंजिश में गोली मारने का आरोप लगाया है फिलहाल, पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
रजही के पासी टोला के रहने वाले पिंटू पासवान मंगलवार की रात 9 बजे के करीब कुसम्ही बाजार से मार्केट करने गए थे। वह बाजार करके अपनी पत्नी दिव्या के साथ वापस घर लौट रहे थे। दिव्या रानी का आरोप है कि अभी वे लोग बुढ़िया माता मंदिर के रास्ते में बीच जंगल में पहुंचा थे कि तभी गांव के विकास मौर्य विनोद मौर्य और ममता चौधरी ने उन्हें रास्ते में रोका। विकास मौर्य और विनोद मौर्य ने ताबड़तोड़ गोली चला दी, जिससे पिंटू पासवान के घुटने के नीचे बाएं पैर में दो गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।