संदेश

Featured Post

नवरात्र से दिवाली तक: इस साल सात लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच सकता है त्योहारी कारोबार

चित्र
  नयी दिल्ली, 04 नवंबर (वार्ता) इस साल नवरात्र से दिवाली तक कुल त्योहारी कारोबार 18 प्रतिशत तक बढ़कर सात लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर सकता है। खुदरा व्यापारियों के संगठन अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (कैट) ने बुधवार को जारी अनुमान में बताया कि देश भर के 70 शहरों में व्यापारिक संगठनों के साथ हुए व्यापक अध्ययन के मुताबिक, वर्ष 2026 में नवरात्र से दिवाली तक देश का कुल त्योहारी व्यापार सात लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर सकता है। यह पिछले साल के 6.05 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड व्यापार की तुलना में लगभग 15-18 प्रतिशत अधिक होगा। दिल्ली की चांदनी चौक सीट से भाजपा सांसद और कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि अकेले राष्ट्रीय राजधानी में इस साल दिवाली सीजन में एक लाख करोड़ रुपये का व्यापार होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि दिवाली देश की घरेलू अर्थव्यवस्था का एक अत्यंत महत्वपूर्ण आर्थिक इंजन बन चुकी है। इस अवसर पर देश भर में होने वाला व्यापार करोड़ों लोगों के लिए रोजगार, लाखों कारोबारियों के लिए व्यापारिक अवसर और अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों के लिए व्यापक आर्थि...

सरकार का बड़ा फैसला: मौजूदा बैचों के सभी अग्निवीरों का स्थायी सैनिक बनने का मार्ग प्रशस्त

चित्र
  नयी दिल्ली, 04 नवम्बर (वार्ता) तीनों सेनाओं में चार वर्ष पहले अग्निपथ योजना के अंतर्गत भर्ती किए गए अग्निवीरों के पहले बैच का कार्यकाल समाप्त होने से ठीक पहले सरकार ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए उनके सेनाओं में स्थायी सैनिक बनने का मार्ग प्रशस्त कर दिया है जिसमें मेरिट के आधार पर स्थायी सैनिक बनाए जाने वाले 25 प्रतिशत अग्निवीरों के अलावा बाकी बचे 75 प्रतिशत को पहले दो वर्ष का सेवा विस्तार और उसके बाद में नियमित किए जाने का मौका दिया जाएगा। सेना इन 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो वर्ष के बाद स्थायी सैनिक बनने की पेशकश करेगी। इन 75 प्रतिशत सैनिकों को उनकी इच्छा तथा सेनाओं के चयन मानदंडों के आधार पर सेनाओं में स्थायी सैनिक बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को यहां हुई केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी। प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि ने बैठक के बाद सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव की मौजूदगी में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने यह निर्णय सेनाओं की सिफारिश पर लिया है। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजन...

राहुल गांधी फुस्स रॉकेट, लॉन्च नहीं होने वाले: योगी

चित्र
  गोरखपुर, 04 नवंबर (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस, सपा सहित पूरा इंडी गठबंधन भारत की विकास व आत्मनिर्भरता की यात्रा में लगातार रोड़े अटका रहा है। कांग्रेस और उसका इंडी गठबंधन दिल्ली में अराजकता पैदा कर लोकतंत्र के लिए खतरा बना हुआ है। राहुल गांधी फुस्स रॉकेट हैं, जिनका बारूद खत्म हो चुका है, सिर्फ धुआं बचा है। योगी बुधवार को गोरखपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अगुवाई में निकाली गई 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा शुरू करने से पहले महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहे जितनी बार उन्हें लॉन्च कर ले, अब वह लॉन्च नहीं होने वाले। इस अवसर पर उन्होंने श्री नबीन का बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष गोरक्षधरा में प्रथम आगमन पर भावपूर्ण स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस, सपा और इंडी गठबंधन के दल अगर चुनाव जीतते हैं तो परिणाम उनका पुरुषार्थ होता है। और, यदि जनता उनके नकारेपन के कारण जवाब दे देती है, वे हार जाते हैं तो ईवीएम पर दोष थोपना उनकी प्रवृत्ति बन ...

पंचायत, निकाय और विधानसभा की मतदाता सूचियों का होगा मिलान, आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और समूह सखियों की भी ली जाएगी मदद

चित्र
  लखनऊ, 4 नवंबर ( वार्ता) उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची में छूटे पात्र नागरिकों को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने की तैयारी की है। इसमें खासतौर पर 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं और महिला मतदाताओं पर ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए पंचायत, नगरीय निकाय और विधानसभा की मतदाता सूचियों का मिलान करने के साथ सरकारी राशन की दुकानों की भी मदद ली जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बुधवार को बताया कि अर्हता तिथि एक जनवरी, 2027 के आधार पर चल रहे मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान-2027 के तहत सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिए गए हैं। इस काम में विभिन्न सरकारी विभागों और संस्थाओं का सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि विधानसभा मतदाता सूची का पंचायत और नगरीय निकाय की मतदाता सूची से गहन मिलान कराया जाएगा। इसके जरिए ऐसे पात्र नागरिकों की पहचान की जाएगी, जिनका नाम विधानसभा की मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। ऐसे नागरिकों, जिनका नाम देश की किसी भी विधानसभा की मतदात...

2027 में फिर भाजपा-एनडीए की सरकार बनना तय : नितिन नवीन

चित्र
  गोरखपुर, 04 नवंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में फिर भाजपा-एनडीए की सरकार बनेगी। गोरखपुर में आयोजित 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए श्री नवीन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में काम किया है, जबकि राहुल गांधी और अखिलेश यादव की राजनीति परिवार तक सीमित है। यह अंतर केवल भीड़ का नहीं, बल्कि जनविश्वास का है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि देशभर में लोकतंत्र की रक्षा के संकल्प के साथ पार्टी और एनडीए की 100 से अधिक पदयात्राएं हो चुकी हैं। इन यात्राओं में मिल रहे जनसमर्थन से स्पष्ट है कि जनता भाजपा और एनडीए के साथ खड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष चुनाव में हार के बाद कभी विशेष ग...

दीपोत्सव में सजेगा लोक संस्कृति का महाकुंभ, कई राज्यों के कलाकार रामनगरी में बिखेरेंगे लोककला के रंग

चित्र
  लखनऊ, 04 नवंबर ( वार्ता) अयोध्या में दीपोत्सव-2026 इस बार दीपों की जगमगाहट के साथ देश की विविध लोक संस्कृतियों के रंगों से भी सराबोर होगा। रामनगरी की सड़कों से लेकर सांस्कृतिक मंचों तक देशभर के लोक कलाकार अपनी पारंपरिक नृत्य और संगीत विधाओं की प्रस्तुतियां देंगे। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, राजस्थान, बिहार, गुजरात, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कलाकार अपनी क्षेत्रीय लोककलाओं के जरिए दीपोत्सव को सांस्कृतिक महाकुंभ का स्वरूप देंगे। संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि दीपोत्सव में मथुरा का मयूर और बम रसिया, प्रयागराज का ढेढ़िया, बांदा का पाई डंडा तथा सोनभद्र का मांदल-सिंघा और करमा नृत्य प्रमुख आकर्षण होंगे। अयोध्या के कलाकार बधावा, फरुवाही और डमरू एवं शंख नृत्य प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा गाजीपुर का धोबिया, गोरखपुर का वनटांगिया, पीलीभीत का थारू, झांसी का राई, सुलतानपुर का नटवरी और बहराइच का डोमकच नृत्य भी दर्शकों को प्रदेश की समृद्ध लोक परंपराओं से परिचित कराएगा। उन्होंने बताया कि दीपोत्सव में दूसरे राज्यों की लोककलाओं को...

गोरखपुर के एमपी इंटर कॉलेज से भाजपा ने निकाली लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा'

  गोरखपुर 04 नवम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के एमपी इंटर कॉलेज परिसर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' जनसभा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी समेत भाजपा के कई दिग्गज नेताओं ने बुध्दवार को शिरकत की। जनसभा के बाद नेताओं की अगुवाई में पदयात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर पार्टी के झंडों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से उत्साहपूर्ण नजर आया। जनसभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया। प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद, सूर्य प्रताप शाही, विजय लक्ष्मी गौतम और दानिश आजाद अंसारी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भागीदारी की। राज्यसभा सांसद राधा मोहन अग्रवाल, सांसद रवि किशन और सांसद...