क्राइम

अनुबंधित बस, स्कार्पियो और दुपहिया की टक्कर,  बस ने दुपहिया को दो सौ मीटर घसीटा दुपहिया सवार घायल

गोरखपुर,जनपद गोरखपुर के झंगहां थाना के  इमली चौराहे के पास  शनिवार  दिन में दो बजे के करीब अनुबंधित बस, स्कार्पियो और दुपहिया की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दुपहिया सवार चौरीचौरा के सत्रुधनपुर निवासी पन्नेलाल पासवान(42) अपनी पत्नी सुनीता(40) सहित गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर मोतीराम अड्डा चौकी की पुलिस द्वारा पहुंच घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोराबार भेजा गया जहां से गंभीर स्थिति देखते हुए सदर रेफर कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तीनों गाडियां देवरिया से गोरखपुर की तरफ जा रही थी। अचानक स्कार्पियो द्वारा दूसरी लेन में मुड़ने से दुपहिया और अनुबंधित बस अनियंत्रित हो गये। इससे सबसे पीछे आ रही अनुबंधित बस द्वारा पहले दुपहिया और फिर स्कार्पियो में जोरदार टक्कर मारी गई। इस टक्कर में दुपहिया सवार पति-पत्नी सड़क पर गिर गये और गंभीर चोट लग गई। इनकी दुपहिया बस में फसने से लगभग दो सौ मीटर खिंचती चली गई ‌। स्कार्पियो में भी पीछे से नुकसान पहुंचा है। मौके से दोनों गाडियों के ड्राइवर भाग गए।

Chauri Chaura Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button