उत्तरप्रदेश

गोरखपुर के भोजपुरी लोक गायक डॉ. राकेश उपाध्याय  भारतीय रेल यात्री कल्याण समिति का सदस्य मनोनीत

गोरखपुर, (दिनेश चंद्र मिश्र) गोरखपुर के भोजपुरी लोक गायक डॉ. राकेश उपाध्याय को भारतीय रेल यात्री कल्याण समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। यह समिति राष्ट्रीय स्तर पर रेल यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि एवं यात्रा के दौरान होने वाली समस्याओं के समाधान के लिए काम करती है। अभी एक महीने पहले ही गायक राकेश को विद्यावाचस्पति के डॉक्टरेट की मानद उपाधि से नवाजा गया था। शुक्रवार को उनको एक और उपलब्धि हासिल हुई।

भारतीय रेल यात्री कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार तिवारी ने लोक गायक की रेल सेवा में रुचि को देखते हुए उन्हें समिति का विशिष्ट सदस्य मनोनीत किया है। राकेश की इस उपलब्धि पर क्षेत्र वासियों और शुभचिंतकों ने बधाई दी है। मनोनयन पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए डॉ. राकेश उपाध्याय ने कहा कि वह एनई रेलवे की यात्रियों सुविधाओं में बढ़ोतरी का हर संभव प्रयास करेंगे।
अभी एक महीने पहले ही भोजपुरी लोक गायक राकेश उपाध्याय को विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ की ओर से विद्यावाचस्पति (डॉक्टरेट) की मानद उपाधि दी गयी थी। मूल रूप से देवरिया के करौंदी (भलुअनी) गांव के रहने वाले राकेश की लोकगायन में विशेष उपलब्धियों के लिए साल 2016 में गवर्नर आनंदी बेन पटेल ने उन्हें उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया था। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के इम्पैनल कलाकार राकेश अब तक दक्षिण अफ्रीका, मस्कट (ओमान), नीदरलैंड, बैंकाक और सिंगापुर में अपने लोकगायन से भारत का सम्मान बढ़ाने का काम कर चुके हैं।

Chauri Chaura Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button