उत्तरप्रदेश

गुरु गोरक्षनाथ गोस्वामी महासंघ के राष्ट्रीय सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन गुरु गोरक्षनाथ मंदिर के हिन्दू आश्रम में किया गया

गोरखपुर,(दिनेश चंद्र मिश्र) गुरु गोरक्षनाथ गोस्वामी महासंघ के राष्ट्रीय सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन गुरु गोरक्षनाथ मंदिर के हिन्दू आश्रम में रविवार को किया गया। गुरु गोरक्षनाथ गोस्वामी महासंघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सभी गोस्वामियों ने सनातन धर्म व समाज के प्रचार-प्रसार के लिए हुंकार भरी। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष दिवाकर उर्फ मुन्ना गिरि ने किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संगठन में महा मंडलेश्वर रामबालक दास त्यागी को राष्ट्रीय संरक्षक बनाया गया। उन्होंने गोण्डा के राम आशीष भारती को राष्ट्रीय प्रवक्ता, जितेन्द्र पुरी को राष्ट्रीय महामंत्री,सुनील भारती को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री, रामबृक्ष गिरी को प्रदेश अध्यक्ष व आलोक गोस्वामी को विशिष्ट सदस्य बनाया। नए संगठन को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर रामबालक दास त्यागी ने कहा कि गोस्वामी जाति नहीं सभी जातियों का मार्गदर्शक हैं। आप लोग नेता नहीं कार्यकर्ता बनिए। उन्होंने कहा कि किसी संगठन को विस्तार देने के लिए कार्यकर्ता, कार्यालय, कार्यक्रम और कोष सबसे जरूरी तत्व हैं। आदि काल से ही गोस्वामियों ने ही सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार का काम किया।
नव नियुक्त राष्ट्रीय प्रवक्ता राम आशीष भारती ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए शिक्षा ही मुख्य शस्त्र है। राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष सलील गिरि ने कहा कि समाज के लिए गुरु गोरक्षनाथ गोस्वामी महासंघ पूरे देश में संगठन का विस्तार करते हुए गोस्वामियों को अपनी ताकत पहचानने का कार्य करेगा। नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रामबृक्ष गिरी ने कहा कि सभी गोस्वामियों के सहयोग से संगठन राष्ट्रीय स्तर पर खड़ा होगा जो जिम्मेदारी आप सभी ने दिया है। उसमें कहीं कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र गिरी, नव नियुक्त जिलाध्यक्ष कुशीनगर बासुदेव गिरी, अजय गिरी, जितेन्द्र पुरी, मनोज भारती, सुनील भारती, जिलाध्यक्ष गोरखपुर हनुमान गिरी, जिलाध्यक्ष देवरिया विजय पर्वत आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय महामंत्री गोस्वामी डा. गौरव भारती ने किया। इस दौरान सतीश भारती, ज्ञानेंद्र पुरी आदि मौजूद रहे।

Chauri Chaura Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button