उत्तरप्रदेश

महाराणा प्रताप महाविद्यालय जंगल धूसड़ छात्रसंघ चुनाव  में  ममता अध्यक्ष, संजना उपाध्यक्ष और आलोक महामंत्री चुने गए

गोरखपुर,(दिनेश चंद्र मिश्र) महाराणा प्रताप महाविद्यालय, जंगल धूसड़ में  हुए छात्रसंघ चुनाव में महाविद्यालय के तीन केंद्रों (स्वामी दयानन्द सरस्वती कक्ष, भौतिकी प्रयोगशाला कक्ष तथा वराहमिहिर कक्ष) में मतदान हुआ। कुल 2867 विद्यार्थियों में से 1948 ने मतदान में भाग लिया अध्यक्ष पद पर ममता गौड़, उपाध्यक्ष पद पर संजना सिंह और महामंत्री पद पर आलोक चौहान निर्वाचित हुए। अध्यक्ष पद पर   महज 9 वोट से ममता गौड़ विजयी हुईं। कुल 2867 विद्यार्थियों में से 1948 ने मतदान में भाग लिया।
सुबह 8.30 बजे से महाविद्यालय के सभी विद्यार्थी मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया।  मतदान के बाद  चुनाव अधिकारियों की ओर से प्रत्याशी / प्रतिनिधियों के समक्ष मतगणना कराई गई। चुनाव अधिकारी हरिकेश यादव ने विजयी प्रत्याशियों की घोषणा के बाद उनको प्रमाण पत्र प्रदान किया।
अध्यक्ष पद पर ममता गौड़ अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी शिवम गुप्ता को 9 मतों से पराजित किया। ममता को 954 और शिवम को 945 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर संजना सिंह ने पूजा मद्धेशिया को 131 मतों के अंतर से मात दी। संजना को 1006 वोट प्राप्त हुए, जबकि पूजा को 875 वोट मिले।
महामंत्री पद पर आलोक चौहान ने भानु प्रताप सिंह से 22 मतों के अंतर से हराया। आलोक को 1679 तथा भानु प्रताप सिंह को 657 मत प्राप्त हुए। 581 मत प्राप्त कर पूनम यादव तीसरे स्थान पर रहीं। पुस्तकालय मंत्री पद पर सचिन चौहान निर्विरोध निर्वाचित हुए।

Chauri Chaura Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button