उत्तरप्रदेश

छत पर प्लास्टिक लगाने को लेकर हुआ विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर की ताबड़तोड़ फायरिंग,दो घायल

गोरखपुर,(दिनेश चंद्र मिश्र)। थाना बडहलगंज के भटपुरवा में सोमवार की दोपहर दो पक्षों में छत पर प्लास्टिक लगाने को लेकर हुआ विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें एक पक्ष के पिता-पुत्र को गोली लग गई। घटना की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। घायल पिता-पुत्र को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत नाजुक देख  जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़हलगंज इलाके के पड़ौली भटपुरवा गांव के मुन्नालाल यादव और कमलेश यादव सगे पटीदार हैं। दोनों के बीच जमीन का काफी दिनों से विवाद चलता है। सोमवार को मुन्नालाल अपने बेटे आदित्य यादव के साथ घर के पास प्लास्टिक लगा रहे थे। जबकि, उनके पट्टीदार कमलेश इसका विरोध कर रहे थे।

आरोप है कि मुन्नालाल जब कमलेश की बात नहीं सुने तो कमलेश अपने छत से ईंट-पत्थर चलाने लगा। बात ज्यादा बढ़ गई तो कमलेश छत से नीचे आ गया और असलहा से फायरिंग शुरु कर दी। आरोप है कि कमलेश इतने गुस्से में था कि उसने मुन्नालाल और उनके बेटे आदित्य को गोली मार दी और खुद वहां से फरार हो गया।
गोली मुन्नालाल के कंधे में और आदित्य के सीधे में दाहिने साइड लगी है। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिसमें आदित्य की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल अभी पीड़ित की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं पड़ी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Chauri Chaura Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button