उत्तरप्रदेश

रेलवे बालिका इंटर कालेज, बौलिया कालोनी गोरखपुर में यूथ पीस फाउन्डेशन द्वारा हेल्थ एण्ड हायजीन प्रोग्राम का आयोजन किया गया

(दिनेश चंद्र मिश्र)                                                                                                                                                    गोरखपुर।पूर्वोत्तर रेलवे के एन.ई. रेलवे बालिका इंटर कालेज, बौलिया कालोनी गोरखपुर में 29 सितम्बर, 2023 को यूथ पीस फाउन्डेशन द्वारा हेल्थ एण्ड हायजीन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिसमें यूथ पीस फाउन्डेंशन के टीम द्वारा छात्र-छत्राओं को प्रोजेक्टर के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य हेतु मेडिटेशन, शारीरिक स्वास्थ्य एवं पर्यावरण को हरा-भरा रखने के बारे में बताया गया तथा व्यक्तिगत साफ-सफाई के बारे में भी जानकारी दी गई।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री सूरज सिह रावत ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से छात्र-छत्राओं में जागरूकता बढ़ती है। इस कार्यक्रम में यूथ पीस फाउन्डेशन के श्री नंदाराम चौधरी, श्रीमती अनुपमा, श्री वेदप्रकाश, विश्वकर्मा एवं उनकी टीम, विद्यालय के शिक्षक/शिक्षिकाएं, कर्मचारी तथा छात्र/छत्राएं उपस्थित थे।

Chauri Chaura Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button