उत्तरप्रदेश

बिहार, कुशीनगर व पडरौना से आने वाली निजी बसों को नंदानगर में टीबी अस्पताल के पास नगर निगम की खाली भूमि पर खड़ा कराया जाएगा

(दिनेश चंद्र मिश्र)                                                                                                                                                  गोरखपुर,शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए अधिकारियों ने निजी बसों को शहर से बाहर करने का फैसला लिया है।
है। बस को आने-जाने में असुविधा न हो इसके लिए नगर आयुक्त ने नंदानगर में टीबी अस्पताल के पास नगर निगम की खाली भूमि  को समतल कराया है। शनिवार की शाम यातायात पुलिस ने विश्वविद्यालय चौराहा पर खड़ी बसों के संचालक व चालकों को इसकी जानकारी दी। निर्देश का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
बिहार, कुशीनगर व पडरौना से आने वाली निजी बसों को नंदानगर में टीबी अस्पताल के पास नगर निगम की खाली भूमि पर खड़ा कराया जाएगा। नगर निगम यहां यात्रियों के लिए बुनियादी सुविधा विकसित करेगा। बस/आटो/ई-रिक्शा से यात्री शहर में आएंगे। एसपी यातायात श्यामदेव ने कहा कि रविवार से बिहार, कुशीनगर व पडरौना से आने वाली निजी बसों को शहर से बाहर रोका जाएगा। महराजगंज से आने वाली बसों को बीआरडी मेडिकल कालेज के पास खड़ा करने का फैसला लिया गया है।

Chauri Chaura Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button