सिद्धि विनायक प्रथम पूज्य भगवान गणेश की प्रतिमाओं के विसर्जन रामघाट के पास कृत्रिम तालाब में होगा
गोरखपुर,(दिनेश चंद्र मिश्र) नगर निगम सिद्धि विनायक प्रथम पूज्य भगवान गणेश की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए राप्ती नदी के रामघाट के पास कृत्रिम तालाब बनाया जा रहा है। जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण के निर्देश पर नदियों और तालाब में प्रतिमाओं के विसर्जन को प्रतिबंधित किया है। मंगलवार को राप्ती नदी के तट पर तालाब बनाने का काम जारी था। इसके बन जाने से नदी में प्रतिमाओं का विसर्जन नहीं होगा। जिससे नदी की गहराई बनी रहेगी। गर्मियों के समय कम जल रहने पर भी सुंदरता बरकरार रहेगी।
अवर अभियंता अवनीश भारती ने बताया कि 3.85 लाख रुपये की लागत से 50 मीटर गुणा 40 मीटर में 5 फीट गहरा तालाब खोदा जा रहा है। जेसीबी की मदद खुदाई में ली जा रही है। उसके बाद उसमें पानी भरा जाएगा। ताकि श्रद्धालु गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन कर सकें
श्रद्धालुओं से अपील किया जा रहा है कि प्रतिमाओं का विसर्जन निर्धारित कृत्रिम पोखरे में ही करें।