उत्तरप्रदेश

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अजय राय का गोरखपुर  प्रथम आगमन दस अक्टूबर को,स्वागत की तैयारियां शुरू

गोरखपुर,(दिनेश चंद्र मिश्र) कांग्रेस का यूपी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अजय राय पहली बार 10 अक्टूबर को गोरखपुर आएंगे। उनके प्रथम आगमन पर यहां स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अजय राय, 10 अक्टूबर को गोकुल अतिथि भवन में सिद्धार्थनगर, महराजगंज, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, आजमगढ़, मऊ, देवरिया, बलिया, संतकबीरनगर, अयोध्या और अम्बेडकर नगर के कांग्रेस पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर तैयारियों का जाएजा लेने और समीक्षा करने के लिए गुरुवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह एवं महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्रा, कांग्रेस पदाधिकारियों एवं नेताओं की बैठक भी लेंगे। इस बैठक में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई जाएगी।
10 अक्टूबर को प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर आमंत्रित भी किया। निर्मला पासवान ने बताया कि गुरुवार की सुबह आज गोरखपुर पहुंच जाएंगी। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई हैं। ढोल नगाड़ों के साथ उनका विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया जाएगा।
बैठक में गोरखपुर जोन के 12 जिलों से प्रदेश पदाधिकारियों, जिला, शहर, ब्लाक, वार्ड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों, पदाधिकारियों, पूर्व सांसदों, विधायकों, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्यों, विगत लोकसभा, विधानसभा, नगर निकाय, स्थानीय निकाय के कांग्रेस प्रत्याशियों, फ्रंटल संगठनों, विभागों, प्रकोष्ठों के प्रदेश, जिला और शहर अध्यक्ष, चेयरमैनों एवं प्रमुख कांग्रेसियों को आमंत्रित किया गया है। इन्हें आमंत्रण प्रशासन प्रभारी प्रदेश महासचिव दिनेश कुमार सिंह की ओर से भेजा गया है।

Chauri Chaura Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button