धार्मिक

गूंज रहा वेद मंत्रों का नाद

धनपतगंज,(अनुश्रुत पांडेय)सुल्तानपुर जिले से तीस किलोमीटर की दूरी पर धनपतगंज ब्लॉक में स्थित वेद वेदांग विद्यापीठ गुरुकुल आश्रम में 16 अक्टूबर से चतुर्वेद पारायण महायज्ञ चल रहा है । विगत 14 दिनों में ऋग्वेद, यजुर्वेद,सामवेद के संपूर्ण मंत्रों से आहुतियां दी जा चुकी हैं। अथर्ववेद के मंत्रों से संप्रति यज्ञ हो रहा है। यह कार्यक्रम 5 नवंबर तक चलेगा। विगत दिनों में प्रातः शायं यज्ञ , भजनोपदेश एवं वेदकथा के माध्यम से जनमानस कृतार्थ हो रहा है तथा वातावरण सुगंधित हो रहा है। इस बीच गुरुकुल आश्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ जिसमें संस्कृत गीत प्रतियोगिता, संस्कृत श्लोक गायन प्रतियोगिता, जड़ी बूटी ज्ञान प्रतियोगिता, योगासन प्रतियोगिता शामिल है जिसमे प्रतिभागियों की भीड़ दर्शनीय थी। आने वाले 3 नवंबर को भाषण प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। इस 21 दिवसीय धर्म सरिता में अखिल भारतीय कविसम्मेलन का भी आयोजन होगा। आचार्य उमाकांत राष्ट्रिय वेद वेदांग संगोष्ठी का आयोजन 28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक किया गया जिसमे समस्त देश के सभी विश्वविद्यालयों के संस्कृत विभाग के आचार्यों तथा प्राचार्यों ने प्रतिभाग किया। 5 नवंबर को इस आश्रम के संस्थापक पूज्य आचार्य डा.शिवदत्त पाण्डेय जी वानप्रस्थ दीक्षा ग्रहण करेंगे जिसमे आर्य जगत के सभी श्रद्धालुओं का मिलन आश्रम की पवित्र धरती पर होगा।

Chauri Chaura Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button