विदेश

जापान ने चीन से आने वाले लोगों के लिए अनिवार्य कोविड परीक्षण लागू करेगा

टोक्यो, 27 दिसंबर (वार्ता) चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच जापान सरकार वहां से आने वाले यात्रियों के लिए 30 दिसंबर से कोविड-19 की जांच को अनिवार्य करने जा रही है।
जापानी मीडिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
क्योडो समाचार एजेंसी ने मंगलवार को जापानी प्रधान मंत्री फुमियो किशिदा द्वारा इस निर्णय की घोषणा का हवाला देते हुये बताया कि यह उपाय चीन की मुख्य भूमि के यात्रियों और उन लोगों पर लागू होगा जिन्होंने पिछले सात दिनों के भीतर यहां इसका दौरा किया था। जापान पहुंचने पर उन्हें कोविड-19 की जांच करानी होगी और पॉजिटिव पाए जाने वालों को सात दिनों के लिए क्वारंटीन किया जाएगा।
चीन ने नवंबर में स्थानीय कोविड-19 के प्रकोपों ​​​​में रिकॉर्ड वृद्धि देखी। महामारी की स्थिति बिगड़ने के कारण वहां के अधिकारियों ने कुछ क्षेत्रों में आंशिक रूप से लॉकडाउन लागू किया, साथ ही उनके निवासियों को दैनिक आधार पर पीसीआर परीक्षण से गुजरने के लिए मजबूर किया। विशेष रूप से 24 नवंबर से बीजिंग और शंघाई सहित चीन के कई प्रमुख शहरों में प्रतिबंधात्मक उपायों को कड़ा कर दिया गया।।

Chauri Chaura Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button