विदेश

हूती समूह ने इजरायल से जुड़े समुद्री जहाजों पर हमले किए

सना, 09 मई (वार्ता) यमन के हूती समूह ने गुरुवार को दावा किया कि उसने अदन की खाड़ी, हिंद महासागर और अरब सागर में इजरायल से जुड़े तीन जहाजों पर हमला किया है।
ती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरिया ने कहा कि यह अभियान नौसेना, ड्रोन और मिसाइल बलों का एक समन्वित प्रयास था।
पहले दो जहाज, जिनकी पहचान एमएससी डिएगो और एमएससी जीना के रूप में की गई, अदन की खाड़ी में स्थित थे। तीसरा जहाज, एमएससी विटोरिया, पर कथित रूप से दो बार हमला किया गया, पहली बार हिंद महासागर में और दूसरी बार अरब सागर में। याह्या सरिया ने हमलों का कोई विशिष्ट तारीख या समय नहीं बताया, लेकिन दावा किया कि हमले सटीक थे।
प्रवक्ता ने फ़िलिस्तीनियों के समर्थन में सैन्य कार्रवाइयां तेज़ करने की भी प्रतिज्ञा ली।
इस बीच, ब्रिटिश मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) की एक प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, पनामा के ध्वज वाले कंटेनर जहाजों एमएससी जीना और एमएससी डिएगो पर मंगलवार को अदन की खाड़ी में दो मिसाइलों से हमला किया गया।
यूकेएमटीओ ने कहा कि दोनों में से किसी को नुकसान नहीं हुआ और जहाज पर चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं।
हूती समूह, जिसने राजधानी सना सहित कई उत्तरी प्रांतों पर नियंत्रण स्थापित किया हुआ है, फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता का हवाला देते हुए पिछले वर्ष से इजरायल से जुड़े जहाजों को निशाना बना रहा है। हाल ही में, इस समूह ने भूमध्य सागर में ऐसे जहाजों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी धमकी दी है।

Chauri Chaura Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button