उत्तरप्रदेश

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना दिया ,उन्हें अरेस्ट कर पुलिस लाइन भेजा गया

गोरखपुर,(दिनेश चंद्र मिश्र)।आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शराब नीति केस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी की ओर से हुई गिरफ्तारी के खिलाफ जिलाधिकारी कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में एकजुट हो कर जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए धरना दिया।
जिलाधिकारी कार्यालय में धरने पर बैठे आम आदमी पाटी  के कार्यकर्ताओं ने कहा, न हम रुकेंगे न झुकेंगे,  इस तानाशाही का विरोध करेंगे। आप कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश के विपक्ष की सबसे बुलंद आवाज अरविंद केजरीवाल की है। जिसने आजादी के बाद देश में सबसे तेजी से अपना स्थान बनाया।
महानगर अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव  ने कहा कि हम इस घटिया हरकत की निंदा करते हैं। आम आदमी पार्टी के  एक-एक कार्यकर्ता देश के हक की लड़ाई लड़ेगा। अरविंद केजरीवाल निर्दोष हैं, भाजपा ने उन्हें झूठे केस में फंसाया  गया है। धरना दे रहे आप कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस तरह एक मुख्यमंत्री के साथ जो सलूक किया जा रहा है, वो बर्दाश्त के काबिल नहीं है। पूरी पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है।
धरना दे रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे जब नहीं माने तब बाद में पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर पुलिस लाइन भेज दिया।

Chauri Chaura Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button