राजनीति

जनता झूठ के शहंशाह के खिलाफ मतदान करके उनका सफाया कर रही- अखिलेश यादव 

लखनऊ(आरएनएस)।  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव ने आज समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में चार विशाल चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित किया।   अखिलेश यादव ने शाहजहांपुर की लोकसभा प्रत्याशी सुश्री ज्योत्सना गौड़, लोकसभा फर्रूखाबाद के प्रत्याशी डॉ0 नवल किशोर शाक्य, हरदोई से लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती ऊषा वर्मा, मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र की प्रत्याशी श्रीमती संगीता राजवंशी के पक्ष में चुनावी सभाओं को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा है कि अभी तक हुए तीन चरणों के चुनाव में जनता ने इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान किया है। पहले चरण से जो हवा चली है उसने भाजपा को पलट दिया है। जनता झूठ के शहंशाह के खिलाफ मतदान करके उनका सफाया कर रही है। भाजपा के दस साल की सरकार में इनका हर वादा और हर बात झूठी निकली। इस सरकार में किसान तबाह हो गया। गरीबी और कर्ज से एक लाख किसानों ने आत्महत्या कर ली। किसी किसान की आय दोगुनी नहीं हुई।  अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने तीन काले कृषि कानून लाकर किसानों की फसल और जमीन छीनने का षड्यंत्र रचा। किसानों ने तीन काले कानूनों को विरोध किया आंदोलन किया, धरना दिया। भाजपा ने आंदोलन कुचलने का प्रयास किया। एक हजार किसान शहीद हुए। किसान पीछे नहीं हटे। भाजपा की तानाशाही सरकार को तीनों काले कानून वापस लेना पड़ा। किसानों के आंदोलन के बाद भी भाजपा सरकार ने किसानों की फसलों के लिए एमएसपी का कानूनी अधिकार नहीं दिया।
 कहा कि भाजपा ने अपने चहेते उद्योगपतियों का 16 लाख करोड़ रूपये का कर्ज माफ कर दिया लेकिन किसानों की मदद नहीं की। इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही किसानों की फसलों को एमएसपी का अधिकार दिया जाएगा। किसानों का पूरा कर्ज माफ होगा। किसानों की अन्य तरह से भी मदद होगी। किसान खुशहाल होगा तभी देश विकसित होगा। भाजपा सरकार ने दस साल तक किसानों, नौजवानों, महिलाओं के साथ खोखले वादे किये। कोई काम नहीं किया। भाजपा ने दस सालों में भेदभाव किया। समाज में नफरत फैलाया। हर वर्ग को अपमानित किया। सŸाा का दुरूपयोग किया। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने महंगाई, बेरोजगारी बढ़ायी है। किसानों के साथ धोखा किया। नौजवानों का भविष्य बर्बाद किया। आज देष का पढ़ा लिखा नौजवान बेरोजगार है। उसके हाथ में न नौकरी है और न रोजगार है। भर्ती परीक्षाओं के सब पेपर लीक हो जाते हैं। इस सरकार में दस परीक्षाओं के पेपर लीक हो गये। भाजपा सरकार नौकरी, रोजगार नहीं देना चाहती है। जानबूझकर पेपर लीक कराये गए है। नौजवान, निराश है। हम अपने युवाओं को भरोसा दिलाते हैं कि इंडिया गठबंधन की सरकार सरकारी विभागों में खाली 30 लाख पदों पर भर्ती करेगी। भाजपा ने सेना की नौकरी अधूरी कर दी। अग्निवीर योजना लाकर युवाओं को धोखा दिया गया है। हम लोग अग्निवीर योजना कभी स्वीकार नहीं करेंगे। कहा कि लोग भाजपा से सावधान रहें। भाजपा ने हवाई अड्डे, बेच दिये, बंदरगाह बेच दिया। सरकारी कम्पनियां बेच दी। अचानक नोटबंदी कर दी। भाजपा सरकार के फैसलों से जनता को परेशानी उठानी पड़ी। नौकरियां छिन गयी। आरक्षण खत्म हो गया। भाजपा संविधान और लोकतंत्र खत्म करना चाहती है। बाबा साहब के संविधान को बदलना चाहती है। यह चुनाव संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाने का चुनाव है। संविधान को लेकर भाजपा की नीयत ठीक नहीं है।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने महंगाई बहुत बढ़ा दी। दस साल पहले मोटर साइकिल 50 हजार रूपये की थी आज कीमत दोगुनी हो गयी। गाड़ियों के दाम बढ़ा दिये। डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस सबका दाम बढ़ा दिया। ये चुनाव देश के भविष्य और आने वाली पीढ़ी का चुनाव है। भाजपा ने बहुत भ्रष्टाचार किया है। बीजेपी चुनाव हार रही है। इनके नेताओं की भाषा बदल गयी है। भाजपा पीडीए परिवार से घबराई हुई है। समाजवादी पार्टी का पीडीए, भाजपा के एनडीए को हरा रहा है। कहा कि भाजपा ने इलेक्टोरल बांड के नाम पर वसूली की। वैक्सीन वाली कम्पनी से चंदा लेकर सबको वैक्सीन लगवा दी। भाजपा ने बड़े-बड़े उद्योगपतियों को सरकारी संस्थाओं से डराकर पैसा वसूला है। वसूली के कारण महंगाई बढ़ी है। वैक्सीन को लेकर जो रिपोर्ट आयी है। वह गंभीर है। वैक्सीन लगवाने वालों को कई बीमारियों का खतरा है। देश भर के अस्पतालों में हार्ट की जांच, ईसीजी आदि फ्री होना चाहिए।
Chauri Chaura Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button