राजनीति

भाजपा के नेताओं की हर बात झूठी निकली- अखिलेश यादव

लखनऊ(आरएनएस)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज इटावा लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी  जितेन्द्र दोहरे, अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी  राजाराम पाल तथा उन्नाव लोकसभा क्षेत्र की प्रत्याशी  अन्नू टण्डन के समर्थन में चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा के खिलाफ जमकर मतदान कर रही है। हार सामने देख भाजपा के लोग बौखला गये हैं। किसान, नौजवान, मजदूर और आम जनता भाजपा को सबक सिखा रहे है। पहले दो चरणों में भाजपा का सफाया हो चुका है। तीसरा चरण समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन का रहा है। इसमें भाजपा का खाता नहीं खुलेगा। अखिलेश यादव ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा है, भाजपा की गर्मी नीचे आ रही है। जो लोग हवा में उड़ रहे थे, जनता ने उन्हें जमीन दिखा दिया है। भाजपा ने जनता से झूठे वादे किए। दस सालों से झूठ बोला। किसानों, नौजवानों, महिलाओं सभी से विश्वासघात किया। भाजपा के नेताओं की हर बात झूठी निकली। इनके हर फैसले ने देश को संकट में डाला। खोखले नारे देकर जनता का शोषण किया। भाजपा सरकार किसानों की जमीन और फसल छीन कर उद्योगपतियों को देना चाहती थी। इसीलिए तीन काले कृषि कानून लेकर आयी थी। हमारे बहादुर किसानों ने काले कानूनों के खिलाफ आंदोलन किया।कहा कि इस सरकार ने किसान आंदोलन को कुचलने के लिए हर हथकंडा अपनाया। आंदोलन में एक हजार किसान शहीद हो गये। भाजपा ने किसानों को अपमानित किया। सड़कों पर कील लगवा दिया, दीवार खड़ी करा दी। ट्रैक्टरों को डीजल नहीं दिया लेकिन हमारे किसान संघर्श करते रहे। किसानों के संघर्ष और एकजुटता का नतीजा रहा है कि भाजपा सरकार को तीनों काले कानून वापस लेने पड़े।अखिलेश यादव ने कहा कि जबसे भाजपा सरकार आयी है तबसे महंगाई और कर्ज से एक लाख से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या कर ली। भाजपा सरकार ने डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के साथ-साथ हर चीज के दाम बढ़ा कर महंगाई को चरम पर पहुंचा दिया। खाद की बोरी से 5-5 किलो खाद निकाल लिया। किसानों को अब बोरी की खाद कम मिलती है। इस सरकार ने उद्योगपतियों का तो 16 लाख करोड़ रूपये का कर्ज माफ कर दिया लेकिन किसानों का कर्ज नहीं माफ किया। किसान कर्ज से दबा हुआ है। भाजपा सरकार दस साल तक अपने उद्योगपति मित्रों को लाभ पहुंचाती रही। तमाम तरह के टैक्स बढ़ाकर किसानों और आम जनता को लूटती रही। जो मोटर साइकिल 10 साल पहले 50 हजार रूपये की थी आज दोगुनी हो गई। मंड़ी में तब चाय एक रूपये की थी अब चाय कितने रूपये की है सबको पता है। कहा कि इस सरकार ने नौजवानों के साथ बहुत बड़ा छल किया है। नौजवान भर्ती परीक्षा के लिए मेहनत से पढ़ाई करता रहा। परिवार की गाढ़ी कमाई पढ़ाई पर खर्च करता रहा लेकिन भाजपा सरकार ने नौकरियां नहीं निकाली। जो कुछ भर्तियां निकली थी उनके पेपर लीक करा दिए। भाजपा सरकार में दस भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हुए। इस सरकार ने लाखों नौजवानों का भविष्य बर्बाद किया है। इसी तरह से फौज की नौकरी को अग्निवीर करके चार साल की कर दी। चार साल बाद ये अग्निवीर नौजवान क्या करेंगे? अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र और संविधान को कमजोर कर रही है। यह सरकार बाबा साहब के संविधान को बदल कर जनता के अधिकार और पिछड़ों, दलितों के आरक्षण को खत्म करना चाहती है। भाजपा के तमाम नेता संविधान बदलने की बातें कर रहे है। देष की जनता को सावधान रहना होगा। संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए भाजपा को सŸाा से हटाना है। भाजपा सरकार ने अपने फैसलों से देश की जनता को संकट में डाला है। कहा कि पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों, महिलाओं को नुकसान पहुंचाया है। क्या किसी को पता था भाजपा सरकार नोटबंदी करेगी? क्या किसी को पता था कि किसानों के खिलाफ तीन काले कृषि कानून लाएगी? क्या किसी को पता था कि सार्वजनिक संस्थाओं को निजी हाथों में बेच देगी? क्या किसी को पता था कि भाजपा सरकार रेलवे, हवाई अड्डा, पोर्ट सब कुछ बेंच देगी? क्या किसी को पता था कि लेटरल इंट्री के द्वारा अपने चहेतों की बड़े पदों पर भर्ती करके पिछड़े, दलितों को आरक्षण छीन लेगी? लेटरल एंट्री के द्वारा नौकरी पाने वाले लोग तीन साल नौकरी कर विदेश भाग गये। इसी तरह से भाजपा आरक्षण बदलना चाहती है। संविधान बदला तो अधिकार छिन जायेगा, आरक्षण और नौकरी छीन लेंगे।अखिलेश यादव ने कहा कि दूसरों को भ्रष्टाचारी कहने वाले भाजपाइयों का भ्रष्टाचार अभी कुछ दिन पहले पकड़ा गया। इन्होंने चंदे की चोरी की। इलेक्टोरल बांड के नाम पर भ्रष्टाचार और लूट की। बीजेपी के लोगों ने ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स का दबाव बना कर उद्योगपतियों से हजारों करोड़ रूपये की वसूली की। इलेक्टोरल बांड ने भाजपा का बैण्ड बजा दिया है। उद्योगपतियों से तो चंदा वसूला ही। वैक्सीन बनाने वाली कम्पनी से भी करोड़ों रूपये वसूल लिया। चंदा वसूल कर सबको वैक्सीन लगवा दिया। लोगों की जान खतरे में डाल दी। वैक्सीन को लेकर जो खुलासा हुआ है वह गंभीर है। सरकार ने कर्मचारियों को जबरदस्ती वैक्सीन लगवाई। हम चाहते हैं कि देश के अस्पतालों में हार्ट की जांचे, ईसीजी और अन्य जांच फ्री होनी चाहिए।
Chauri Chaura Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button