राजनीति

सपा पीडीए को एकजुट कर एनडीए को देगी चुनौती – अखिलेश यादव

लखनऊ (आरएनएस)। समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय के लोहिया सभागार में एकत्र कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव देश के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे। समाज के सभी वर्गों को समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए पूरी ताकत के साथ जुट जाना है। समाजवादी पार्टी पीडीए को एकजुट करके भाजपा के एनडीए गठबंधन को हरायेगी।
अखिलेश यादव ने कहा कि हर समाजवादी कार्यकर्ता और पदाधिकारी को मतदान से लेकर वोट गिनवाने तक सतर्कता बरतनी है। समय कम बचा है। बूथ स्तर तक जुटना है। इस बार दिन रात एक कर देना है और हर हालत में जीत हासिल करना है। भाजपा उत्तर प्रदेश से 2014 में केन्द्र की सत्ता में आई थी। 2024 में उत्तर प्रदेश से ही भाजपा सत्ता के बाहर जाएगी। भाजपा की पैसे की ताकत जनता के सामने टिक नहीं पाएगी। कहा कि सामाजिक न्याय के लिए आरक्षण आवश्यक है। भाजपा आरक्षण को साजिशन खत्म करना चाहती है। वह संविधान को भी बदलना चाहती है। 2024 के बाद लोकतंत्र पर खतरा है। भाजपा जनता को धोखा दे रही है। हालात अच्छे नहीं है। किसान, नौजवान, महिलाएं सभी परेशान है। महंगाई, बेरोजगारी, अन्याय, अत्याचार चरम पर है। समस्याओं का अंबार लगा है। इनके समाधान के लिए भाजपा के पास समय नहीं है। कानून व्यवस्था पूरी तरह चैपट है। हर तरफ अपराध का बोलबाला है। उन्होंने चेताया कि सन् 2022 का परिणाम सबको निगाह में रखना चाहिए। जनता ने तो समाजवादी पार्टी के पक्ष में फैसला कर लिया था लेकिन प्रशासनिक धांधली और सŸाा के दुरूपयोग से मतदाताओं को डरा धमका कर, मतदाता सूची में गड़बड़ी करके जनता के निर्णय से खिलवाड़ किया गया। हमें इसलिए हर स्तर पर 2024 के चुनाव को गम्भीरता से लेना है। भाजपा सबसे बड़ी भूमाफिया है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार है। पूंजीपतियों का 10 लाख करोड़ का कर्ज माफ कर दिया गया जबकि किसानों और गरीबों का कर्ज माफ नहीं हो रहा है। भाजपा की केन्द्र और राज्य की डबल इंजन सरकार है पर विकास क्यों नहीं हुआ? उत्तर प्रदेश में निवेश आने के बड़े-बड़े दावे किए गए पर नौजवानों को नौकरी नहीं मिली। एक भी नया कारखाना नहीं लगा। एक यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं हुआ।

Chauri Chaura Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button