गोरखपुर (दुर्गेश मिश्र)। सामाजिक संगठन युवा जनकल्याण समिति का दशवां स्थापना दिवस व होली मिलन समारोह शहर के एक निजी मैरेज हाल मे हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया! कार्यक्रम कि अध्यक्षता संस्थापक पं. बृजेश पाण्डेय ज्योतिषाचार्य तथा आयोजन अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय द्वारा किया गया! समारोह मे मुख्य अतिथि गोरखपुर महापौर डाॅ. मंगलेश श्रीवास्तव,विशिष्ठ अतिथि उ.प्र. व्यापार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री पुष्पदंत जैन, वरिष्ठ समाजसेविका सुधा मोदी,गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभागध्यक्ष प्रो. अजय कुमार शुक्ल,सेंटएड्यूज कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य डा. एहसान अहमद,अतिथिगणमान्य मे पार्षद पूनम सिंह,समाजसेविका निशा किन्नर, पं. अश्वनी कुमार मिश्र शास्त्री आदि उपस्थित रहे! इस दौरान सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर स्वामी विवेकानन्द जी कि प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया! इसी क्रम मे मातृशक्तियों ने गुलाल अबीर अतिथियों को व आपस मे लगाकर सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए फूलों कि होली खेले।
महापौर डा. मंगलेश श्रीवास्तव ने संबोधन मे कहा कि युवा देश के कर्णधार हैं जिनके कंधो पर देश का भविष्य निर्भर है! समाजिक कार्यों मे युवाओं का योगदान सदैव ही सराहनीय रहा है! संस्थापक पं. बृजेश पाण्डेय ज्योतिषाचार्य ने कहा संस्था सामाजिक कुरितियों का शमन करने के लिए निर्मित है, जिसमे नि:स्वार्थ भाव से युवा व वरिष्ठ जन ही नही मातृशक्तियों का भी पुरा सहयोग रहता है! इस दौरान मुख्य रुप से कार्यक्रम आयोजक संस्था अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय,कार्यक्रम संयोजिका शिखा सिंह,सह संयोजिका प्रतिमा पाण्डेय,सहयोगी हिना कौशर अंसारी,महासचिव अखिलेश मल्ल तथा कोषाध्यक्ष पं. रमेश पाण्डेय कि विशेष सहभागिता रही! संचालन सुनील मणि त्रिपाठी व डा. सरिता सिंह द्वारा किया गया! कार्यक्रम मे शिखा सिंह ,शैलेश गुप्ता,रजत मिश्रा,निखिल गुप्ता, अजय वर्मा,संजय कुमार,हिना कौशर अंसारी,शिल्पा तिवारी,शवाना,अंशु शर्मा,सुनील पाण्डेय,अजय सिंह,मिन्नत गोरखपुरी,राजेश शंकर श्रीवास्तव, रवि प्रकाश गुप्ता,अम्बूज मिश्रा,गौतम गोरखपुरी,अंशिका पाण्डेय,इशा शर्मा,तनुसिया श्रीवास्तव,माला सिंह आदि सैकड़ों कि संख्या मे लोग उपस्थित रहे।