Tuesday, June 17, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

युवा जनकल्याण समिति ने अन्तर्राष्ट्रीय ब्राह्मण दिवस के रुप मे मनायीं चाणक्य की जयंती

गोरखपुर(दुर्गेश मिश्र)। ब्राह्मणों के वंशज, अर्थशास्त्र के रचयिता आचार्य चाणक्य जी के अवतरण दिवस पर 1 जून दिन रविवार को भारतवर्ष के ब्राह्मण व विद्वत समाज अन्तर्राष्ट्रीय ब्राह्मण दिवस तथा ब्राह्मण गौरव दिवस के रुप मे मनाते है!
इसी क्रम मे युवा जनकल्याण समिति के प्रमुख व अध्यक्ष समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ने संस्था कार्यालय राजेन्द्र नगर पश्चिमी गोकुलधाम मे ब्राह्मण गौरव दिवस के रुप मे आचार्य चाणक्य कि जयंती मनायी! कुलदीप पाण्डेय इस दौरान सर्वप्रथम चाणक्य जी कि प्रतिमा पर तिलक चंदन लगाकर पुष्प अर्पित कर धूप दीप प्रज्वलित किये तथा ब्राह्मण कुल कि रक्षा व ब्राह्मण समाज मे एकजुटता व समानता के लिए प्रार्थना किये! कुलदीप पाण्डेय ने कहा कि ब्राह्मणों के आदर्श भगवान परशुराम जी के वंशज आचार्य चाणक्य जी कि अनमोल ज्ञानवर्धक सीख किसी भी व्यक्ति या योद्धा को अपने कार्य क्षेत्र मे विजय दिलाती है।
ब्राह्मण न तो जातिवादी होता है और न ही शोषक,वह सदैव राष्ट्र,संस्कृति,सभ्यता,मानवता,एकता के उन्नयन का संवाहक होता है! चाणक्य नीति मनुष्य कि प्रतिभा को निखारने का कार्य करती है! हम सभी ब्राह्मणों का कर्तव्य बनता है कि समाज मे उन सभी ब्राह्मण पूर्वजों का मान प्रतिष्ठा बनाये रखे! विश्व ब्राह्मण दिवस तथा ब्राह्मण गौरव दिवस मनाने या अनेक प्रकार के ब्राह्मण संगठन बनाने से एकता नही बनती संगठन के साथ-साथ ब्राह्मण वर्ग के लोगों मे मानसिकता का बदलाव अतिआवश्यक है! जिससे ब्रह्मण समाज मजबूत बनकर देश मे अपनी एकजूटता दिखायें तथा पूर्वजों के कार्यों व बलिदानों को स्मरण कर समाज कि रक्षा करें।

Universal Reporter

Popular Articles