Tuesday, May 13, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

युवा जनकल्याण समिति ने विद्वत महासंघ द्वारा निर्मित पंचांग का जनमानस में किया वितरण

गोरखपुर(दुर्गेश मिश्र)। सामाजिक व धार्मिक संगठन युवा जनकल्याण समिति के प्रमुख व अध्यक्ष समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय व कार्यकर्ताओं ने भारतीय विद्वत महासंघ के केन्द्रीय महामंत्री ज्योतिषाचार्य पं बृजेश पाण्डेय के आदेशानुसार विद्वतजनों द्वारा निर्मित व्रत पर्व त्यौहारों कि सूचि पंचांग कैलेण्डर का आम जनमानस में निःशुल्क वितरण करने का 17 अप्रैल दिन वृहस्पतिवार से अभियान चलाया है।
इस दौरान समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय व कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न धार्मिक व सार्वजनिक स्थलों पर आये श्रद्धालु बंधुओं व चौराहों पर आवागमन वाले लगभग दो सौ से अधिक आम जनमानस में विद्वत महासंघ द्वारा निर्मित पंचांग का निःशुल्क वितरण कर धर्म प्रचार के सम्बन्ध मे पूण्य का कार्य किये। जनमानस ने भी पंचांग कि उपयोगिता व गुणवत्ता कि सराहना भी किये! समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय कैलेण्डर को वितरण करने के साथ ही जनमानस में इसकी महत्ता व विशेषता के बारे में बताते हुए पर्वों कि तिथियों को लेकर जागरूक किये तथा कहे कि समाज कि रक्षा व सुरक्षा विद्वानों के हाथ में ही है,विद्वानों द्वारा जनहितार्थ कार्यों का वर्णन शास्त्रों में भी मिलता है. सनातन धर्म के प्रचार प्रसार में भारतीय विद्वत महासंघ का योगदान सराहनीय है,धार्मिक संगठन के रूप में गोरखपुर शहर में विद्वत महासंघ का उत्कृष्ट स्थान है. यह पंचाग स्वरुप कैलेण्डर व्रति महिलाओं के अत्यधिक ही उपयोगी है! व्रत व त्योहारों कि समाजिक भ्रांतियों को दूर करने में विद्वत महासंघ निर्मित पंचांग आम जनमानस के लिए अत्यंत ही सहायक सिद्ध होगा। यह पंचांग प्रत्येक वर्ष चैत्र नवरात्र तथा भारतीय हिन्दू नव वर्ष के प्रारम्भ पर विद्वानों द्वारा लोकार्पण कर जन जन घर तक नि:शुल्क वितरण करने के उद्देश्य से निर्मित किया जाता है! कई हजार प्रतियों मे प्रकाशित पंचांग गोरखपुर जनपद के आस-पास व प्रदेश के अन्य जिलों व देश के अन्य राज्यों मे इसकी उपयोगिता को समझने वाले सनातनी ले जाते है।

Universal Reporter

Popular Articles