Sunday, July 20, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

1 जून को धूमधाम से मनाया जाएगा विश्व ब्राह्मण दिवस

मऊ (दुर्गेश मिश्र)। आगामी 1 जून को पूरे देशभर में विश्व ब्राह्मण दिवस बड़े ही धूमधाम और सम्मान के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर मऊ जिले में विशेष आयोजन किए जाएंगे। बी.एस.एस. परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजीत कुमार पांडे ने प्रेसवार्ता में बताया कि मऊ जनपद में यह पर्व आचार्य चाणक्य जी की जयंती के रूप में भी विशेष रूप से मनाया जाता है।

उन्होंने बताया कि एक जून को जिले में अनेक स्थानों पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम, विचार गोष्ठियाँ तथा ब्राह्मण समाज के उत्थान एवं एकता को लेकर जागरूकता अभियान आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आचार्य चाणक्य जिन्होंने न केवल मौर्य साम्राज्य की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई बल्कि अपनी विद्वत्ता और कूटनीति से भारतीय इतिहास को नई दिशा दी, उनके जीवन और आदर्शों को युवाओं तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि ब्राह्मण समाज के गौरवमयी इतिहास और संस्कृति को जन-जन तक पहुँचाना आज की आवश्यकता है। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ जन, विद्वान पंडित, और महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल होंगी।

पंडित अजीत कुमार पांडे ने समस्त ब्राह्मण समाज से अपील की कि वे 1 जून को अधिक से अधिक संख्या में इस आयोजन में भाग लें और अपने सांस्कृतिक धरोहर पर गर्व महसूस करें।

Universal Reporter

Popular Articles