Sunday, July 20, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

जम्मू कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय में तीन न्यायाधीश नियुक्त

नयी दिल्ली, 10 मार्च (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जम्मू कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के तीन अतिरिक्त न्यायाधीशों को पदोन्नत कर न्यायाधीश के पद पर नियुक्ति की है।

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग ने सोमवार को अधिसूचना जारी कर उनकी नियुक्ति से संबंधित घोषणा की।

अधिसूचना के अनुसार, अतिरिक्त न्यायाधीशों न्यायमूर्ति वसीम सादिक नरगल, न्यायमूर्ति राजेश सेखरी और न्यायमूर्ति मोहम्मद यूसुफ वानी को पदोन्नत कर न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

अधिसूचना में कहा गया है कि भारत के संविधान के अनुच्छेद 217 के खंड (1) द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए राष्ट्रपति जम्मू कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीशों न्यायमूर्ति वसीम सादिक नरगल, न्यायमूर्ति राजेश सेखरी और न्यायमूर्ति मोहम्मद यूसुफ वानी को जम्मू कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करते हैं।

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भी पदोन्नति की घोषणा से संबंधित जानकारी सोशल मीडिया ‘एक्स’ साझा की है।

Universal Reporter

Popular Articles