गोरखपुर (दुर्गेश मिश्र)। शिव राष्ट्र सेना द्वारा राष्ट्र की अस्मिता, सुरक्षा और स्वाभिमान की रक्षा हेतु चलाए गए ऐतिहासिक अभियान “ऑपरेशन सिंदूर” की विजय के उपलक्ष्य में किराना मंडी में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में आतिशबाजी, देशभक्ति के नारों और जोशीले वातावरण ने देशभक्ति की भावना को चरम पर पहुँचा दिया।
सभी शिव राष्ट्र सैनिकों के चेहरों पर अपार हर्ष, गौरव और आत्मबल की चमक देखने को मिली। यह केवल एक विजय उत्सव नहीं था, बल्कि यह राष्ट्र के प्रति हमारी गहरी निष्ठा और नेतृत्व के प्रति विश्वास का प्रतीक था।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा लिए गए इस निर्णायक और साहसिक निर्णय के लिए शिव राष्ट्र सेना ने सामूहिक रूप से आभार प्रकट किया। यह निर्णय केवल एक राजनीतिक कदम नहीं, बल्कि यह भारत माता की अस्मिता और सैन्य पराक्रम का जीवंत उदाहरण बन गया है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने एक बार फिर दुनिया को यह दिखा दिया है कि जब बात राष्ट्र की गरिमा की हो, तो भारत किसी भी स्तर पर पीछे हटने को तैयार नहीं।
शिव राष्ट्र सेना के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने इस अवसर पर संबोधन देते हुए कहा:
“यह विजय हर भारतीय की विजय है। ऑपरेशन सिंदूर केवल एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि यह हमारी संस्कृति, धर्म और आत्मगौरव की पुनर्प्रतिष्ठा है। हम इस ऐतिहासिक क्षण को कभी नहीं भूलेंगे और हर भारतीय को इसका गर्व करना चाहिए।”
उपस्थित भाजपा नेता राजकुमार आल्हा जी सिट्टू जी गौतम जी गिरधारी जी महानगर अध्यक्ष विमलेश शुक्ला जी प्रभारी अमन गुप्ता जी क्षेत्रीय अध्यक्ष शिवम मिश्रा जी महानगर उपाध्यक्ष सौरभ वर्मा जी रवि जायसवाल जी सौरभ त्रिपाठी जी सुधीर पांडे जी संदीप गौड़ जी निखिल गुप्ता जी अमन शर्मा जी अमन चौधरी जी विवान सर्राफ जी आदि वरिष्ठ लोग उपस्थित थे।