Tuesday, May 13, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

शॉर्ट सर्किट ने बरपाया कहर, सौ बीघे गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख

खजनी गोरखपुर (दिनेश चंद मिश्रा)। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत भेउसा बनकटा में गुरुवार लगभग सुबह साढ़े 10 बजे विद्युत शार्ट सर्किट से आग से लगभग सौ बीघे गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन दल एवं क्षेत्रीय नागरिकों के अथक प्रयास आग पर काबू पाया गया। घटना की जानकारी होते ही उप जिलाधिकारी राजेश प्रताप सिंह एवं नायब तहसीलदार राकेश कुमार शुक्ला के नेतृत्व में राजस्व टीम 11 बजे पहुंच गयी। आग बुझाने के बाद राजस्व टीम फसल नुकसान के सर्वे में जुट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बढ़ती गर्मी के साथ तेज पछुआ हवा के थप्पेड़ों से झूलते विद्युत के तार आपस में टकरा गए और निकलीं चिंगारी से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। जलती फसल देख किसान एवं क्षेत्रीय नागरिक पुलिस एवं तहसील प्रशासन को सूचना देने के साथ ही आग बुझाने के लिए गोरिल्ला की तरह टूट पड़े। तेज हवा के कारण देखते ही देखते-देखते आग लगभग 100 बीघे फसल निगल गई।

उप जिलाधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी जैसे ही मिली। मै 11 बजे राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंच गया और आग बुझवाने में जुट गया। आग बुझने के बाद टीम ने फसल नुकसान का सर्वे किया। टीम के अनुसार आग से दो दर्जन से अधिक किसानों की 50 बीघे से अधिक फसल जली होगी। उन्होंने कहा कि पीड़ित किसानों को जल्द ही मुआवजा उपलब्ध करा दिया जाएगा। टीम में राजस्व निरीक्षक राम प्रकाश पांडेय, हल्का लेखपाल श्याम कन्हैया, शुभम दुबे, अमन सिंह के अलावा कई लेखपाल शामिल रहे।

Universal Reporter

Popular Articles