Thursday, June 12, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

शैलजा पाण्डेय को गुजरात मे मिला प्राइड ऑफ़ नेशन अवार्ड

गोरखपुर(दुर्गेश मिश्र)। शिक्षा के क्षेत्र मे कई वर्षों से कार्यरत कुशल शिक्षक, वुमेन इंटरपेन्योर तथा केबीएस यूनिक स्कूल कि प्रधानाचार्या शैलजा पाण्डेय को नेशनल एजुकेशन एण्ड स्काई फाउण्डेशन गुजरात द्वारा प्राइड ऑफ़ नेशन अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया! यह सम्मान फाउण्डेशन के संस्थापक सुरेश चंद पाटिल तथा अध्यक्ष तान्या पाटिल द्वारा देश के कई राज्यों व जिलों से सैकड़ों नारी शक्तियों को उनके कार्यशैली के आधार पर मुल्यांकन कर चयन किया गया! गोरखपुर जिले कि शैलजा पाण्डेय ने भी इस सम्मान के लिए मार्च माह मे आवेदन करते हुए शिक्षा,नारी सशक्तिकरण,महिला रोजगार आदि विशेष क्षेत्रों मे योगदान अन्तर्गत आँनलाइन दस्तावेज भेंजा था! जिसके चयनोपरांत कोरियर सेवा के माध्यम से संस्था द्वारा सम्मान मे मोमेंटो, सम्मान पत्र तथा प्रशंसा पत्र भेजकर राष्ट्र का नारी गौरव सम्मान प्रदान किया गया! बताते चले कि शैलजा पाण्डेय स्वयं शहर के एक चर्चित समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय की धर्मपत्नी व ज्योतिषाचार्य पं. बृजेश पाण्डेय की पुत्रवधू है! सम्मान मिलने के पश्चात शैलजा पाण्डेय ने कहा कि परिवार के सहयोग व साथ से ही सम्मान कि जानकारी मिली तथा इसका सारा श्रेय परिवार को जाता है! जिनके मार्गदर्शन व दिशानिर्देश मे शिक्षा के क्षेत्र मे कार्य करने के लिए प्रयासरत रहते हैं! देश के नारी शक्तियों को सम्मानित करने के लिए गुजरात कि संस्था व उनके पदाधिकारियों को आभार,महिला सशक्तिकरण,नारी सम्मान का यह प्रयास समाज मे पुरुष महिला कि समानता का उदाहरण प्रस्तुत करेग।

Universal Reporter

Popular Articles