उत्तरप्रदेश

संतोष गंगवार बने झारखंड के राज्यपाल

बरेली, 28 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश बरेली लोकसभा सीट से सांसद रह चुके संतोष कुमार गंगवार झारखंड में राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यपाल नियुक्त किया है। श्री गंगवार भाजपा सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं।

सरल स्वभाव वाले श्री गंगवार अब झारखंड में राज्यपाल बन गए हैं। बरेली मंडल में एकमात्र ऐसे राजनेता होंगे जो राज्यपाल बने है। लोकसभा चुनाव में उन्हें टिकट नहीं दिया गया था लेकिन प्रधानमंत्री ने खुद कहा था कि इनको कुछ अलग से स्थान दिया जाएगा। श्री गंगवार लोकसभा चुनाव में जुटे रहे। मेहनत रंग लाई और बरेली से पार्टी जीती। इसका इनाम भी मिल गया।

राष्ट्रपति भवन से देर रात राज्यपाल नियुक्ति संबंधी सूचना प्रसारित हुई, जिसमें संतोष कुमार गंगवार भी शामिल थे। जानकारी मिलते ही तमाम लोग उनके आवास पर पहुंच गए और बधाई दी।

Chauri Chaura Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button