Friday, May 16, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

अमेठी में राहुल गांधी ने हृदय रोग इकाई का किया उद्घाटन

अमेठी 30 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस से रायबरेली सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचे और संजय गांधी अस्पताल में के हृदय रोग इकाई का उद्घाटन कर आम लोगों के लिए सौंपा। वही मुंशीगंज स्थित गन फैक्ट्री का निरीक्षण भी किया।

श्री गांधी का अमेठी पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने किया। इस दौरान कांग्रेस नेता ने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने इंडो-रसियन रायफल प्राइवेट लिमिटेड का निरीक्षण किया। इसके बाद उनका काफिला सीधे मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल पहुंचा जहां श्री गांधी ने संजय गांधी अस्पताल में ओपन हार्ट सर्जरी यूनिट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने एक एंबुलेंस का उद्घाटन कर आम जनमानस के लिए सौंपा। श्री गांधी ने इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट का भी निरीक्षण किया। इसके बाद उनका काफिला एयर पोर्ट के लिए रवाना हो गया।

श्री गांधी के आगमन के पूर्व अमेठी में आपत्ति जनक पोस्टर लगे दिखायी दिये। उनके अमेठी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन भी किया। संजय गांधी अस्पताल मुंशीगंज के समीप भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री गांधी का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया।

गौरतलब है कि श्री गांधी मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे थे। पार्टी सूत्राें के अनुसार आज उनका कानपुर जाने का भी कार्यक्रम है जहां वह पहलगाम हमले में मारे गये शुभम द्विवेदी के परिजनों से मिल कर संवेदना व्यक्त कर सकते हैं।

Universal Reporter

Popular Articles