Friday, March 21, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

होली पर नरसिंह शोभायात्रा रूट के घरों का पुलिस ने किया वेरिफिकेशन

गोरखपुर 05 मार्च (वार्ता) गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आगामी 14 मार्च को भगवान नरसिंह की रंग भरी शोभा यात्रा की तैयारी को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।
मुख्यमंत्री के शोभायात्रा के रूट पर आने वाले घरों का पुलिस द्वारा डोर.टू.डोर वेरिफिकेशन किया जा रहा है। होली के दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर साल की तरह घंटाघर से निकलने वाली नरसिंह शोभायात्रा में शामिल होंगे। यह यात्रा गोरखपुर के विभिन्न इलाकों से होते हुए निकलेगी। इसी को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
गोरखपुर के तिवारीपुर थाना क्षेत्र के घासी कटरा में पुलिस ने घर.घर जाकर परिवार के सदस्यों की संख्या,उनके आधार कार्ड और किराएदारों की जानकारी जुटा रही है।अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से यह भी पूछा कि होली के दिन घर में कितने लोग मौजूद रहेंगे।
पुलिस प्रशासन शोभायात्रा के पूरे रूट पर हर घर का वेरिफिकेशन कर रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों ने सभी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की हिदायत दी है। प्रशासन का कहना है कि शोभायात्रा को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
शोभायात्रा की शुरूआत गोरखपुर स्थित घंटाघर चौक से होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रतिवर्ष इस शोभायात्रा में शामिल होते हैं। कार्य यशेजना के अनुसार इस वर्ष भी वही भगवान नरसिंह व भक्त प्रहलाद की आरती के बाद गुलाल व गुलाब के फूलों की पंखुडियों उडाकर रंगोत्सव की शुरूआत करेंगे।

Universal Reporter

Popular Articles