Friday, May 16, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

वीर शिरोमणि राणा सांगा के सम्मान में गोरखपुर की सड़कों पर उतरे क्षत्रिय समाज के लोग

गोरखपुर (दिनेश चंद मिश्रा)। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, करणी सेना भारत तथा श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने संयुक्त रूप से पिछले दिनों सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा सांगा को गद्दार कहने तथा सभी हिंदुओं को गद्दार की औलाद कहने पर आक्रोशित होते हुए शुक्रवार को गोरखपुर के इंदिरा बाल विहार पर रामजीलाल सुमन का पुतला फूंका तथा जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल प्रांत उग्रसेन सिंह, प्रदेश सदस्यता प्रभारी एवं गोरखपुर जिलाध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह लालू, रंजीत शाही प्रदेश अध्यक्ष खेलकूद प्रकोष्ठ, राजकुमार सिंह वरिष्ठ महामंत्री, संजय सिंह जिला उपाध्यक्ष देवरिया, अमरजीत सिंह बांसगांव, अमरेश सिंह बांसगांव, कृष्णेश शाही, पुरंदर शाही, करणी सेना भारत के जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष राणा देवेंद्र सिंह, लक्ष्मीकांत सिंह परमार, हरि नारायण सिंह गोला सिंह, भाजपा नेता विनय सिंह जेआरएफ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय चंद, अनुज सिंह कटका मंडल अध्यक्ष युवा, अनिल सिंह राठौर, चंदन सिंह सहित हजारों लोग शामिल हुए।

Universal Reporter

Popular Articles