गोरखपुर(दुर्गेश मिश्र)। संगीतमय भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ आज विष्णु नगर कॉलोनी में दुर्गा नारायण त्रिपाठी के आवास पर कलश यात्रा के साथ किया गया । यह जानकारी देते हुए भागवत कथा के परीक्षित माता सुमित्रा त्रिपाठी एवं उनके सुपुत्र दुर्गा नारायण त्रिपाठी व उनकी पत्नी सविता त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से बताया कि ईश्वर की असीम अनुकंपा से यह भागवत कथा 1 जून 2025 से 9 जून 2025 तक प्रतिदिन सायंकाल 5:00 बजे से प्रारंभ होकर हरि इच्छा तक चलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि कथा व्यास का संचालन आचार्य धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी जी महाराज गीता वाटिका द्वारा किया जा रहा है जिसमें योग्य ब्राह्मणो द्वारा दिन में भागवत भगवान सहित सभी देवी देवताओं का पूजन-अर्चन सहित पाठ किया जाएगा तथा सायं काल सभी श्रद्धालु जन भागवत कथा का आनंद उठाएंगे। उन्होंने सभी भगवत प्रेमी एवं क्षेत्रीय श्रद्धालु जनों से इस कार्यक्रम में भाग लेकर अपना तथा अपने पूर्वजों का जीवन सफल बनाने की विनम्रता पूर्वक अपील की है ।