Tuesday, March 18, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

मुर्मु ने देशवासियों को होली के पावन पर्व पर शुभकामनाएं दी

नयी दिल्ली 13 मार्च (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को होली के पावन पर्व पर शुभकामनाएं दी हैं।

श्रीमती मुर्मु ने गुरूवार को होली की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा, “ होली के शुभ अवसर पर, मैं देश-विदेश में रह रहे भारत के सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूँ।”

उन्होंने कहा, “ रंगों का यह त्योहार अपने साथ खुशियां और उत्साह लेकर आता है। यह त्योहार हमारे जीवन में सौहार्द और बंधुत्व की भावना को मजबूत करता है। होली के अनेक रंग विविधता में एकता की भावना को दर्शाते हैं। होली का यह पर्व अच्छाई की बुराई पर विजय का भी प्रतीक है। यह त्योहार सिखाता है कि हमें सबके प्रति प्रेम और सद्भाव बनाए रखना चाहिए। मेरी कामना है कि यह पर्व आप सब के जीवन में समृद्धि और आनंद का संचार करता रहे। ”

Universal Reporter

Popular Articles