Tuesday, May 13, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

मुर्मु ने देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी

नयी दिल्ली 05 अप्रैल (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रामनवमी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने शुभकामना संदेश में कहा ,“रामनवमी के शुभ अवसर पर मैं, सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। यह पावन पर्व मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है, जिनकी जीवन गाथा हमें सत्य, धर्म और नैतिकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। यह पर्व समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ मानवता की सेवा करने का संदेश देता है। राम नवमी का त्योहार हमें त्याग, निस्वार्थ प्रेम और वचन प्रतिबद्धता जैसे जीवन मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित करता है। आइए, हम भगवान श्री राम के आदर्शों से सीख लेकर सम्पूर्ण मानवता के कल्याण की दिशा में मिलकर कार्य करें। ”

उल्लेखनीय है कि रविवार को देश भर में रामनवमी का पर्व मनाया जायेगा। यह पर्व मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम के जन्म के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। रामनवमी के दिन देश भर में शोभायात्रा निकाली जाती हैं।

Universal Reporter

Popular Articles