Tuesday, March 18, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

राजस्व वादों के निस्तारण में जौनपुर बना प्रदेश में नंबर वन

जौनपुर, 01 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा, मुख्य सचिव और अध्यक्ष राजस्व परिषद के मार्गदर्शन तथा जौनपुर के जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र की नियमित समीक्षा के कारण जनपद जौनपुर ने राजस्व वादों के निस्तारण में पूरे प्रदेश में लगातार शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार अक्टूबर 2024 से फरवरी 2025 तक शानदार प्रदर्शन कर पिछले पाँच महीनों में जौनपुर ने राजस्व वादों के निस्तारण में प्रदेशभर में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अक्टूबर 2024 में 168.40 प्रतिशत66 निस्तारण – प्रथम स्थान, नवंबर 2024 225.2 प्रतिशत निस्तारण – प्रथम स्थान, दिसंबर 2024 में 172.80 प्रतिशत निस्तारण – द्वितीय स्थान, जनवरी 2025 में 147.60 प्रतिशत निस्तारण – प्रथम स्थान और फरवरी 2025 में 171.20 प्रतिशत निस्तारण – प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
प्रशासनिक कार्यों के बावजूद जनवरी और फरवरी 2025 में महाकुंभ के कारण प्रशासनिक कार्यों का भार बढ़ने के बावजूद जौनपुर में राजस्व वादों का निस्तारण प्राथमिकता पर रहा। जिलाधिकारी जौनपुर और समस्त पीठासीन अधिकारियों के परिश्रम से दोनों महीनों में फिर से पहला स्थान हासिल किया गया। गत पाँच महीनों से प्रदेशभर में राजस्व वादों के सर्वाधिक निस्तारण करने वाले शीर्ष 10 अधिकारियों में जौनपुर के जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वि/रा), अपर जिलाधिकारी (भू/रा) सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं। राजस्व वादों के तेजी से निस्तारण से वर्षों से लंबित मामलों में न्याय मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
जिलाधिकारी चंद्र ने अधिवक्ता संघ द्वारा किए गए सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और इस सफलता को पूरे जनपद के प्रयासों का परिणाम बताया।

Universal Reporter

Popular Articles