देवरिया,03 अप्रैल(वार्ता) उत्तर प्रदेश के देवरिया में किसानों ने किसानों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाने के आज मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री को पोस्टकार्ड भेजकर आभार जताया ।
भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा ने बताया कि उ.प्र. में भाजपा सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर तथा किसानों के लिए कल्याणकारी योजनाओं को चलाने के लिए किसानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही को पोस्टकार्ड भेजकर बधाई दिया है। उन्होंने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पीएम कुसुम योजना, पीएम किसान मानधन योजना, पंडित दीनदयाल किसान समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना जैसी दर्जनों किसान कल्याणकारी योजनाओं से उत्तरप्रदेश सरकार ने पिछले 8 वर्षों में किसानों का सर्वांगीण विकास किया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक कृषि मंडी में माता शबरी के नाम पर कैंटीन और विश्रामालय की स्थापना सरकार कर रही है।जिससे मंडियों में पहुंचने वाले किसानों को भोजन और रुकने की व्यवस्था हो सके। भाजपा के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय ने कहा कि सरकार ने 8 वर्षो में किसानों की स्थिति में अमूलचुक परिवर्तन किया है। जिससे उत्तरप्रदेश का किसान सशक्त और समृद्ध हुआ है।