गोरखपुर (दिनेश चंद मिश्रा)।अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्तिकुंज हरिद्वार के सतत् मार्गदर्शन में गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट एवं सनराइज सेवा संस्थान ट्रस्ट ने संयुक्त रूप से ग्लोबल वार्मिग से बचाव हेतु सभी क्षेत्रों को हर भरा बनाने के संकल्प के साथ नौसढ़ के निकट भीलोरा में सिंह मैरिज लान में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में अतिथि स्वरूप वरिष्ठ समाज सेवी सुधा मोदी, नितेश शुक्ल उपस्थित होकर पौधों का वैदिक मंत्रोच्चारण द्वारा पूजन वरिष्ठ परिव्राजक राजेन्द्र बहादुर सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने कराकर वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया।इस अवसर पर अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी सुधा मोदी एवं एन. ई. रेलवे मेन्स कॉंग्रेस के जोनल अध्यक्ष समाज सेवी नितेश शुक्ल उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान सनराइज सेवा संस्थान ट्रस्ट के प्रमुख डॉ. शोभित कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पर्यावरण के जो हालात बने है वह बहुत दुःखद है। वातावरण ग्लोबल वार्मिग की चपेट में आ गया है, जिसके कारण धरती धधक रही है। तापमान बढ़ता जा रहा है। जिसका प्रभाव जनहानि के रूप में सभी के सामने आ रहा है। हमे जागरूक और जिम्मेदार बनना होगा।इसी क्रम में मुख्य ट्रस्टी एवं युवा समन्वयक दीना नाथ सिंह ने कहा कि हम सभी को सुरक्षित रहना है तो पर्यावरण पर विशेष ध्यान देना होगा, घर-घर वृक्षारोपण करना होगा। जो जन जन के लिए अतिआवश्यक है। गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ एवं सनराइज सेवा संस्थान ट्रस्ट के द्वारा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रो में भिन्न भिन्न स्थानों पर वृहद रूप से रोपण कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सनराइज सेवा संस्थान ट्रस्ट के प्रमुख डॉ. शोभित कुमार श्रीवास्तव ने किया। अंत मे मुख्य ट्रस्टी एवं युवा समन्वयक दीना नाथ सिंह ने धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जितेंद्र वर्मा, हेमन्त त्रिगुणायत, राम वेलास शर्मा, सत्याकि गुप्ता, देवेंद्र शुक्ल, सुमित श्रीवास्तव, आनंद राव, राज कौशिक, राज कुमार सिंह, सतीश सिंह, अमरजीत सिंह, कपिल देव सिंह, कृपा शंकर सिंह, बृजेश सिंह सहित गणमान्य जन उपस्थित रहे।