धार्मिक
किन्नरों ने यजमानों की सुख समृद्धि के लिए पहली बार रखा नवरात्रि व्रत
गोरखपुर, शारदीय नवरात्र पर पूरा शहर भक्तिमय हो चुका है। हर तरफ लोग कलश स्थापित कर मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना कर रहे हैं।शारदीय नवरात्र पर पहली बार शहर में किन्नरों ने नवरात्रि व्रत रख सभी को अचरज में डाल दिया है। दरअसल पादरी बाजार क्षेत्र के जंगल शालिग्राम में रहने वाले किन्नर समुदाय के लोगों ने शारदीय नवरात्र का व्रत रखा है। किन्नरों ने यह व्रत अपने यजमानों की सुख समृद्धि व शांति के लिए रखा है। उनका मानना है कि यदि उनके यजमान सुखी रहेंगें तो किन्नर समुदाय भी सुखी रहेगा। किन्नर समुदाय के लोगों ने घर के अहाते में कलश स्थापित कर नवरात्रि का व्रत रखा है। कुल 10 किन्नरों ने 9 दिन का व्रत रखा है।
किन्नर सुबह शाम मां दुर्गा की पूजा अर्चना करने के बाद जागरण करते हैं। यह जागरण सुबह और शाम आयोजित की जाती है जहां किन्नर समुदाय के अलावा मोहल्ले के लोग भी जागरण में शामिल होकर मां दुर्गा की अरदास करते हैं। माता की चौकी में रोजाना सैकड़ों लोग एकत्र होकर पूरे मनोभाव से माता की पूजा अर्चना व जागरण कर अपने मनोकामना की पूर्ति के लिए अरदास करते हैं।
शारदीय नवरात्र पर किन्नरों ने कलश स्थापित कर मोहल्ले वासियों को भी चकित कर दिया है। व्रती किन्नरों के आशीर्वाद की आस में रोजाना मोहल्लेवासी भी माता की चौकी में शामिल होते हैं। मोहल्लेवासियों का मानना है कि किन्नरों पर ईश्वर की विशेष कृपा रहती है इसीलिए किन्नर समुदाय से विशेष आशीर्वाद की आस में मोहल्ले वासी भी रोजाना माता की पूजा अर्चना में अपनी अरदास लगाते हैं।
बोल्ड- किन्नरों ने कहा। समुदाय के दस लोगों ने यजमानों की सुख समृद्धि व शांति के लिए 10 दिनों का व्रत रखा है। नवरात्र के प्रथम दिन विधि विधान से कलश स्थापित किया गया। रोजाना माँ दुर्गा की विधि विधान से पूजा अर्चना की जा रही है।
इस बाबत किन्नर शोभा ने कहा कि पहली बार यजमानों के लिए 10 किन्नरों ने नवरात्रि व्रत रखा है। रोजाना सुबह-शाम माता की चौकी आयोजित की जाती है। अष्टमी को कन्या भोज का आयोजन किया गया है। मां दुर्गा की रोजाना विधि-विधान से पूजा -अर्चना की जा रही है।