गोरखपुर(दुर्गेश मिश्र)। अलीगढ़ में आयोजित नेशनल कॉन्फ्रेंस फिजियोगाइड 3 में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु आई ए पी गोरखपुर ब्रांच के कनवेनर डॉक्टर त्रयंबक पाण्डेय को बेस्ट क्लीनीशियन अवॉर्ड और जिला अस्पताल के फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर रविन्द्र ओझा को सिग्निफिकेंट अचीवमेंट अवार्ड से इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथैरेपिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजीव झा व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉक्टर रुचि वार्ष्णेय द्वारा सम्मानित किया गया इस कॉन्फ्रेंस ने देश भर के तकरीबन 1200 फिजियोथेरेपिस्ट ने भाग लिया इस कॉन्फ्रेंस में फिजियोथेरेपी के महत्व पर चर्चा की गई।