Tuesday, May 13, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

किआ कैरेंस क्लैविस से हटा पर्दा

नयी दिल्ली 08 मई (वार्ता) यात्री वाहन बनाने वाली कंपनी किआ इंडिया ने आज अपनी किआ कैरेंस क्लैविस का अनावरण किया जिसे चालू महीने के अंत तक लाँच किये जाने की उम्मीद है।
कंपनी ने वर्चुअली आयोजित एक कार्यक्रम में इस वाहन का अनावरण किया। यह कैरेंस एमपीवी का एक ज़्यादा प्रीमियम संस्करण कैरेंस क्लैविस मौजूदा कैरेंस लाइन-अप से ऊपर होगा और 20 से ज़्यादा वेरिएंट के साथ आएगा।
कैरेंस क्लैविस में नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, टर्बो पेट्रोल और डीज़ल इंजन के विकल्प हैं, जो गियरबॉक्स के कई विकल्पों के साथ आते हैं। कैरेंस क्लैविस में कैरेंस के साथ ही बुनियादी चीज़ें हैं, लेकिन इसमें कैरेंस के मुकाबले ज़्यादा डिज़ाइन और बड़े इंटीरियर अपग्रेड हैं।
कैरेंस क्लैविस में पैनोरमिक सनरूफ़, स्टीयरिंग व्हील, स्क्रीन और कुछ तकनीकी फ़ीचर भी शामिल हैं। इसमें बॉस मोड भी है, जो दूसरी पंक्ति के यात्री को ज़्यादा लेगरूम के लिए आगे की बाईं सीट को एडजस्ट करने की अनुमति देता है। कैरेंस क्लैविस में आठ रंग विकल्प उपलब्ध हैं, जिनमें प्यूटर ऑलिव, इंपीरियल ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट पर्ल, ग्रेविटी ग्रे, स्पार्कलिंग सिल्वर, ऑरोरा ब्लैक पर्ल और क्लियर व्हाइट शामिल हैं। किआ कैरेंस क्लैविस की बुकिंग कल से शुरू होगी।

Universal Reporter

Popular Articles