Tuesday, June 17, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

अपराध प्रदेश बन गया है उत्तर प्रदेश: अखिलेश

लखनऊ 26 मई (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा भाजपा सरकार की गलत नीतियों से उत्तर प्रदेश अपराध प्रदेश बन गया है।

श्री यादव ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि कानून-व्यवस्था पर भाजपा सरकार का जीरो टालरेंस का दावा जीरो हो चुका है। अपराधी खुले आम गोलियां चला रहे है, हत्याएं कर रहे है। उनको कानून का डर नहीं रह गया है।

उन्होने कहा कि भाजपा सरकार में राजधानी लखनऊ तक में लोग सुरक्षित नहीं है। लखनऊ में दिन दहाड़े गोलियां चल रही है। गैंगवार हो रही है। राजधानी लखनऊ के सर्वोदय नगर में सड़क पर दौड़ा कर गोली मारी गयी। लखनऊ के ही पारा में पापर्टी डीलर के दफ्तर में दबंगों ने लाठी-डंडो से हमलाकर पिटाई की।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार जब उत्तर प्रदेश को एक स्थायी डीजीपी नहीं दे सकती है तो वह कानून व्यवस्था क्या संभालेगी। यह कैसी भाजपा सरकार है जहां चारों तरफ अराजकता ही अराजकता है। भाजपा राज में महिलाएं, बच्चियां आए दिन अपमानित होती ही रहती है। अभी दो दिन पहले अपनी इज्जत बचाने के लिए एक बच्ची को ऑटो से कूदना पड़ा। वह बुरी तरह घायल हो गयी। कई छात्राओं ने छेड़खानी से तंग आकर फांसी भी लगा ली।

Universal Reporter

Popular Articles