उत्तरप्रदेश

उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किये गये नागरिक सुरक्षा के वार्डेन

गोरखपुर,(दिनेश चंद्र मिश्र)। नागरिक सुरक्षा के 62वें. स्थापना दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रमों का समापन गुरुवार को रूट मार्च एवं वार्डेन सम्मान समारोह के साथ सम्पन्न हुआ। रूट मार्च को अपर जिलाधिकारी नगर अंजनी कुमार सिंह, चीफ वार्डेन डा. संजीव गुलाटी एवं उप नियंत्रक सत्य प्रकाश सिंह, ने हरी झन्डी दिखाकर रवाना किया। नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस पर मंगलवार प्रातः 09.00 बजे एमएसआई इंटर कॉलेज से रूट मार्च निकाला गया। रूट मार्च में नागरिक सुरक्षा के वार्डेनों का दस्ता, होमगार्ड दस्ता, पीएसी दस्ता, पुलिस, पीएसी व प्राइवेट बैंड, एनसीसी कैडेट, पूर्वोत्तर रेलवे नागरिक सुरक्षा सदस्य, अग्निशमन दल का दस्ता शामिल था। यह रूट मार्च एम.एस.आई. इंटर कॉलेज से निकलकर बक्शीपुर, नखास, घोष कंपनी, टाउनहॉल, अग्रसेन तिराहा होते हुए इस्लामियां कालेज वापस पहुंचा। वहाँ वार्डेन सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार मीणा ने कहा कि शहर में शांति व्यवस्था बनाये रखने में नागरिक सुरक्षा के वार्डेनों का बड़ा ही प्रशंसनीय योगदान रहा है। आप सभी एक ऐसी वालंट्री फोर्स है जिनकी प्रशासन को नितांत आवश्यकता है। वार्डेनों की सामुदायिक सहभागिता एवं व्यवहार परिवर्तन में अग्रणी भूमिका रही है। उन्होने कहा कि आप सभी धार्मिक एवं प्रशासनिक चुनौतियों में प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलकार सहयोग करते रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर अभिनव त्यागी ने कहाकि नागरिक सुरक्षा एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां वार्डेन आत्म संतुष्टि की चाहत में तन, मन एवं धन से कार्य करते है। मैं सभी वार्डेनों के कार्यो की प्रशंसा करता हूं। उन्होंने कहाकि निःस्वार्थ सेवारत वार्डेन जहाँ भी मिलते हैं। ऊर्जावान होकर दिखाई पड़ते हैं।उपनियंत्रक सत्य प्रकाश सिंह ने कहाकी गीता के सर्व भूत हिते रतः ध्येय के ही अनुरूप नागरिक सुरक्षा की स्थापना हुई है। अतिथियों का स्वागत करते हुए चीफ वार्डेन डा. संजीव गुलाटी ने कहाकि हमारे वार्डेन सभी धार्मिक पर्वों, प्रशासनिक कार्यो में सराहनीय भूमिका में रहते है। इसके लिए हम सभी वार्डेनों की सराहना करते हैं। कार्यक्रम को डिवीजनल वार्डेन अखिलेश ओझा, राजेश चंद चौधरी, विकास जालान ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में फ्लाइट लेफ्टिनेंट सूर्यांश सिंह, डिप्टी चीफ़ वार्डन डा.शरद श्रीवास्तव, सहायक उपनियंत्रक वेद प्रकाश यादव, सुरेश कुमार गुप्ता, डिवीजनल वार्डेन कोतवाली विकास जालान,अखिलेश ओझा, डिप्टी डिवीजनल वार्डेन डा.उमेश चंद श्रीवास्तव, मुर्तजा आलम, ध्यान प्रकाश तिवारी, स्टाफ अफसर जितेन्द्र देव उपाध्याय, डॉ. विजय श्रीवास्तव, योगेश बल्लभ चौकियाल, मंजीत सिंह, डा.अमरनाथ जायसवाल, कुमार आदर्श आनन्द, चिरंजीव सिंह रेखी, कार्यालय स्टाफ अनूप सिंह, नित्यानंद दुबे, वेद प्रकाश मौर्या, सहित प्रखण्ड कोतवाली, गोरखनाथ व सिविल लाइन्स समस्त स्टाफ अफसर, आई.सी.ओ. पोस्ट वार्डेन, डिप्टी पोस्ट वार्डेन, सेक्टर वार्डेन एवं स्वयं सेवकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन मुख्य अवैतनिक स्टाफ अफसर महबूब सईद ने एवं धन्यवाद ज्ञापन डिप्टी चीफ़ वार्डन डा. शरद श्रीवास्तव ने किया।

दिए गए पुरस्कार

समाजसेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए

* नारी शक्ति सम्मान- डॉ राधा जीना, हिरल अग्रवाल, प्रीति तिवारी, शिप्रा श्रीवास्तव एवं सुप्रिया द्विवेदी।

सर्वश्रेष्ठ प्रखण्ड का पुरस्कार देशराज गुलाटी की स्मृति में सिविल लाइन प्रखण्ड- अखिलेश कुमार ओझा

* सर्वश्रेष्ठ रक्तदान का पुरस्कार डा. जानकी प्रसाद स्मृति पुरस्कार- गोरखनाथ प्रखण्ड- राजेश चंद चौधरी

सर्वश्रेष्ठ वृक्षारोपण का पुरस्कार ठाकुर प्रसाद ओझा स्मृति पुरस्कार कोतवाली प्रखण्ड- विकास जालान

* सर्वश्रेष्ठ संख्या बल का पुरस्कार साजिद अली स्मृति पुरस्कार गोरखनाथ प्रखण्ड- राजेश चंद चौधरी

सर्वश्रेष्ठ झांकी स्व.सीताराम लाल श्रीवास्तव स्मृति पुरस्कार- सिविल लाइन्स प्रखण्ड – अखिलेश कुमार ओझा

* सर्व श्रेष्ठ वार्डन स्व.जगदीश प्रसाद गुप्ता स्मृति पुरस्कार – फैजान

ये भी हुये सम्मानित:

डॉ संजीव गुलाटी, सत्य प्रकाश सिंह, वेद प्रकाश यादव, सन्तोष श्रीवास्तव, अखिलेश ओझा,सुरेश कुमार, महबूब सईद, नैय्यर आलाम, डॉ उमेश चन्द श्रीवास्तव, मनोज कनोडिया, डॉ अमरनाथ जायसवाल, शेष नारायण मिश्र, रतन श्रीवास्तव, सौरभ सिंह, डा. विजय श्रीवास्तव, डा. सिद्ध नाथ तिवारी सहित 400 वार्डन सम्मानित हुए।

Chauri Chaura Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button