Friday, May 16, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

लापरवाही करने वाले अधिकारियों को बक्सा नहीं जाएगा – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

गोरखपुर(दुर्गेश मिश्र)। गोरखनाथ मंदिर में शनिवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन के दौरान सैकड़ों पीड़ितों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री हर रोज की तरह सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता से रूबरू हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, जिनमें जमीन विवाद, इलाज के लिए आर्थिक मदद, पारिवारिक विवाद, पुलिस प्रशासन से संबंधित समस्याएं और रोजगार से जुड़ी मांगें प्रमुख रहीं।

योगी आदित्यनाथ ने प्रत्येक फरियादी की बात गंभीरता से सुनी और मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी पीड़ित के साथ अन्याय न हो। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

जनता दर्शन में आए कई जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता के लिए भी भरोसा दिया गया, वहीं कुछ को मुख्यमंत्री सहायता कोष से मदद देने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को चेताया कि लापरवाही करने वाले अधिकारियों को बक्सा नहीं जाएगा

Universal Reporter

Popular Articles