उत्तरप्रदेश

सामूहिक विवाह योजना सामाजिक समता का प्रतीक के साथ समाज में फैली दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों पर कुठाराघात – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

गोरखपुर,(दिनेश चंद्र मिश्र)। गोरखपुर के फर्टिलाइजर स्थित ग्राउंड पर रविवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सामाजिक समता का प्रतीक के साथ समाज में फैली दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों पर कुठाराघात है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज 1209 जोड़ा विवाह के बंधन में बंधन में बंध रहे हैं। यह युवक युवतियां समाज में फैले दहेज प्रथा को नकार कर इस योजना में शामिल होकर मिशाल पेश कर रहे हैं। ऐसे आयोजन प्रदेश के हर जिलों में आयोजित किया जा रहा है। पिछले सात साल में प्रदेश में सामूहिक विवाह योजना से जुड़ कर 3 लाख 84 हजार नौ जोड़ा दहेज प्रथा को नकार कर जुड़ चुके हैं।

इस सत्र के पूरा होने तक यह संख्या बढ़ाकर चार लाख पार कर जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा की सरकार समाज की हर कुरीतियों के खिलाफ लड़ने को तैयार है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने नव दंपतियों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर विधायक फतेह बहादुर सिंह, महेंद्र पाल सिंह, विमलेश पासवान, राजेश त्रिपाठी, प्रदीप शुक्ला, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय आदि मौजूद रहें।

Chauri Chaura Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button