उत्तरप्रदेश

दीपोत्सव तैयारी की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

अयोध्या,सीएम योगी द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय श्रीराम कथा संग्रहालय में दीपोत्सव 2022 की तैयारी की समीक्षा की। इस बैठक में मुख्यमंत्री का स्वागत पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव  मुकेश कुमार मेश्राम, मण्डलायुक्त नवदीप रिनवा, जिलाधिकारी नितीश कुमार, ए0डी0जी0 लखनऊ जोन, पुलिस उपमहानिरीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा आदि द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। दो दर्जन से अधिक विभागीय अधिकारी, वेण्डर, अवध विवि के नोडल अजय प्रताप सिंह आदि ने भाग लिया। वर्तमान स्तर तक दीपोत्सव की तैयारी के सम्बंध में संक्षिप्त विवरण जिलाधिकारी नितीश कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया तथा अभी तक के तैयारियों का रूपरेखा प्रस्तुत किया। दीपोत्सव 2022 के सम्बंध में विस्तृत विवरण प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति मुकेश कुमार मेश्राम द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसमें बताया कि अयोध्या में 18 लाख दीपों का प्रज्जवलन होगा जिसमें अयोध्या के प्रमुख स्थल सम्मिलित है। 15 लाख दीपों के राम की पैड़ी पर प्रज्ज्वलन कराकर विश्व रिकार्ड बनाया जायेगा। नयाघाट पर मंत्रोचार के साथ भव्य सरयू आरती होगी। सम्पूर्ण अयोध्या व दीपोत्सव स्थल पर लाइटिंग कार्य होगा, ग्रीन म्यूजिकल आतिशबाजी होगी। अयोध्या के प्रमुख स्थलों पर अन्तर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय रामलीलाओं का मंचन होगा, इसके अलावा 5 लाख दीपक भी अयोध्या के 40 स्थलों पर प्रज्जवलन होगा। राम चरित्र मानस के सभी काण्ड पर आधारित डिजिटल झांकी निकाली जायेगी। इसके अलावा सूचना विभाग द्वारा भी परम्परागत झांकी/शोभायात्रा निकाली जायेगी। दीपोत्सव का थ्री0डी होलोग्राफी प्रजेन्टेशन मैपिंग एवं भव्य म्यूजिकल शो होगा। 7 देशों के अन्तर्राष्ट्रीय एवं 9 भारतीय राज्यों की रामलीलाओं तथा विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा। बैठक में प्रजेन्टेशन के पश्चात ए0डी0जी0 लखनऊ द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी गयी। प्रजेन्टेशन के पश्चात मुख्यमंत्री द्वारा दीपोत्सव का आयोजन दिव्यता एवं भव्यता के साथ-साथ सभी विभाग समन्वय के साथ आयोजन करायें। आधारभूत कार्यो को पूरा किया जाय तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाय। अयोध्या के अंदर के सड़कों के मरम्मत एवं निर्माण कार्यो में भी प्राथमिकता दिया जाये तथा पुराने मठ एवं मंदिरों के रंगाई पुताई पर भी ध्यान दिया जाय, इसके लिए संस्कृति विभाग द्वारा निर्देश दिया जा चुका है। नयाघाट से श्रीराम जन्मभूमि मार्ग के चौड़ीकरण के कार्यो में प्राथमिकता देते हुये इसको मिशन मोड में लाया जाय तथा नवनिर्मित बस स्टेशन के ज्यादा संचालन हेतु कार्यवाही किया जाय। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बहुत जगह गड्ढे बने हुये है उसको भी सम्बंधित अधिकारियों से बात कर दीपोत्सव के पूर्व ठीक कराया जाय। इस अवसर पर सांसद लल्लू सिंह, विधायकवेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्दर यादव, मेयर  ऋषिकेश उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रोली सिंह, मण्डलायुक्त नवदीप रिनवा, जिलाधिकारी  नितीश कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रशान्त वर्मा, नगर आयुक्त  विशाल सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर, अपर जिलाधिकारीगण आदि उपस्थित थे। जिला प्रशासन ने सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Chauri Chaura Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button