गोरखपुर 12 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकतंत्र की पहली शर्त है संवाद और संवाद के माध्यम से ही समस्याओं का निराकरण कर कारोबारी ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और जीवन सुगमता ,ईज ऑफ लिविंग के लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता है।
योगी सोमवार को सिविल लाइंस क्षेत्र में बने नगरीय सेवा केंद्र अर्बन फैसिलिटेशन सेंटर और सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर का लोकार्पण करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा “ हम जनता को अधिक से अधिक सुविधाएं दे सकें। कॉमनमैन ,आमजन की अधिक से अधिक सुनवाई कर सकें,यही लोकतंत्र की सफलता का मूल है। इन दोनों परियोजनाओं की कुल लागत 14़ 22 करोड़ रुपये है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में जनता को सिर्फ सामान्य नागरिक के तौर पर नहीं देखा जाता है बल्किजनता जनार्दन कहकर संबोधित किया जाता है। हमें लोकतंत्र की इसी भावना को अंगीकार कर आगे बढ़ना होगा।
योगी ने कहा कि बदलते वैश्विक परिवेश में भारत विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आजादी के अमृत वर्ष में इसने 200 वर्षों तक शासन करने वाले ब्रिटेन को पछाड़कर विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का गौरव हासिल किया था और अब यह जापान को पीछे छोड़कर चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।
योगी ने कहा कि देश की समृद्धि हम सबके जीवन का ध्येय होना चाहिए। इसी भाव से उत्तर प्रदेश ने विगतआठ वर्षों से पीएम मोदी के मार्गदर्शन में नगरीकरण के विस्तार का अभियान प्रारंभ किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले गोरखपुर की स्थिति एक नगर पंचायत जैसी रही होगी। विकास यात्रा में अब नगर निगम के स्वरूप में इसकी गिनती प्रदेश के बड़े महानगरों में होती है।
रोड, रेल, एयर कनेक्टिविटी, पर्यटन विकास, सफाई.स्वच्छता वंचितों के लिए बेहतरीन सुविधाओं का
विस्तार से उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का गोरखपुर पूर्वी उत्तर प्रदेश के पांच करोड़ लोगों के
लिए शिक्षाए चिकित्साए कारोबार और रोजगार का केंद्र है।
मुख्यमंत्री ने सिविल लाइंस में बने अर्बन फैसिलिटेशन सेंटर और सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर के लिए
नगर निगम की तारीफ करते हुए कहा कि जब लोगों को नई सुविधाओं से आच्छादित करते हैं तो व्यापारियों
के लिए कारोबारी सुगमता और आमजन के लिए जीवन सुगमता बढ़ती है। अर्बन फैसिलिटेशन सेंटर से 16
वार्डों के लोगों को एक ही स्थान पर नगर निगम की सभी जरूरी सुविधाएं मिल जाएंगी तो सीनियर सिटीजन
डे केयर सेंटर में बुजुर्गों को स्वास्थ्यए अध्ययन और मनोरंजन की भरपूर सहूलियत मिल जाएगी।
योगी ने कहा कि आज गोरखपुर बदल रहा है। बदलते गोरखपुर से आमजन को जोड़ना होगा। कोई भी
बदलाव तभी सफल होता है जब आमजन उसे आंदोलन के रूप में लेता है। सुविधा कुछ लोगों तक सीमित
रहने पर वह सफल नहीं होगी। नई व्यवस्था से जब आमजन जुड़ेगा तभी स्मार्ट सिटी की मंशा पूरी हो
पाएगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बेहतर सफाई की स्थिति को बनाए रखने के लिए मोहल्ला सफाई समितियां
बनानेए सड़क को आवागमन के लिए सुगम बनाने हेतु वेंडिंग जोन बनानेए दिन में स्ट्रीट लाइट न जलने देने
का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इसमें नागरिकों को भी अपना दायित्व निभाना होगा।
योगी ने नगर निगम को मानसून से पहले आगाह करते हुए कहा कि बरसात में कहीं भी जलजमाव न होने
पाएए इसके लिए नगर निगम अभी से तैयारी शुरू कर दे। सभी नाले.नालियों की सफाई और सिल्ट का निस्तारण
समय रहते कर लिया जाए। प्लास्टिक पर प्रतिबंध को कड़ाई से लागू किया जाए। पूर्व की तुलना में नगर में जलनिकासी की व्यवस्था मजबूत हुई है। अब यह शहर जलमग्न होने के लिए नहीं जलनिकासी के लिए जाना जाता है। गोड़धोइया नाला परियोजना पूर्ण होते ही जलनिकासी की व्यवस्था और सुदृढ़ हो जाएगी। यह परियोजना टूरिज्म स्पॉट भी बनेगी।
इस अवसर पर योगी ने कर संग्रह में नगर निगम के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सहायक नगर आयुक्त सहित कई कार्मिकों को प्रमाण पत्र और उपहार देकर सम्मानित भी किया।
लोकार्पण समारोह में सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा कि सीएम योगी के विजन से आज गोरखपुर विकास
की नई आभा के साथ चमक रहा है। बुजुर्गों के लिए एक नगर निगम को शानदार डे केयर सेंटर बनाने की प्रेरणा देकर उन्होंने सभी वरिष्ठ नागरिकों का दिल जीत लिया है। सांसद ने कहा कि सीएम के मार्गदर्शन में बना अर्बन फैसिलिटेशन सेंटर ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट का अद्भुत संगम है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए महापौर डॉ़ मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि सीएम योगी की
प्रेरणा से गोरखपुर नगर निगम तेजी से विकास पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने नगर निगम की प्रमुख विकास परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि गोरखपुर में बना सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर बुजुर्गों के सम्मान और उनकी सेवा.सुविधा के लिए महत्वपूर्ण पहल है।
इस अवसर पर एमएलसी एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉण् धर्मेंद्र सिंह, विधायक फतेह बहादुर सिंह, विपिन सिंह,
प्रदीप शुक्ल, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी, पूर्व महापौर अंजू चौधरी, सत्या पांडेय भाजपा के
जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी आदि मौजूद रहे।
उदय, सोनिया