Friday, May 16, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

एस. एस. एकेडमी में वार्षिक रिपोर्ट कार्ड वितरण समारोह संपन्न, मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

गोरखपुर (दिनेश चंद मिश्रा)। विजय चौक स्थित एस. एस. एकेडमी में वार्षिक रिपोर्ट कार्ड वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने मिलकर विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट उपलब्धियों का सम्मान किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक श्री कनक हरि अग्रवाल और प्रधानाचार्या डॉ. निशी अग्रवाल ने अपने प्रेरणादायक भाषण में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया। विशेष रूप से “प्री-प्राइमरी” वर्ग के नन्हे मेधावी छात्रों को मंच पर सम्मानित किया गया, जिससे पूरे विद्यालय में हर्ष और उत्साह का माहौल बना रहा।                                                                                        प्रथम द्वितीय तृतीय क्रमशः नर्सरी: अदविका शर्मा, अक्षत मिश्रा, ईशान चौरासिया

एल.के.जी : दिवीज़ गुप्ता, शुभ कुमार गुप्ता,अश्विका मद्धेशिया
यू.के.जी : श्रेयांश कसौधन, आस्तिक शर्मा, हर्ष अग्रवाल

कक्षा 1: कनिष्क हरि अग्रवाल, प्रांजना जायसवाल, अंश कुमार

कक्षा 2: कोमल कन्नौजिया, पीहू गुप्ता, आदित्य श्रीवास्तव

कक्षा 3: अव्यान त्रिपाठी, सौम्या गुप्ता, गार्वित गोयल

कक्षा 4: ओजस गुप्ता, मानव भगत, अक्षिता गुप्ता

कक्षा 5: आन्या गुप्ता, विनायक गुप्ता, आरवी त्रिपाठी

कक्षा 6: कौस्तुभ मिश्रा, सानिध्य श्रीवास्तव, कैरव अग्रवाल

कक्षा 7: धान्या यादव, अर्नब गोयल, कनिष्का श्री अग्रवाल

कक्षा 8: आयशा अज़ीज़,अग्रिमा गुप्ता, अवंतिका सिंह

विद्यालय प्रबंधन ने सभी छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं और उनके अभिभावकों को भी बधाई दी, जिन्होंने अपने बच्चों को शिक्षित करने और प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय के इस सम्मान समारोह ने बच्चों में नए जोश और उमंग का संचार किया। यह न केवल उनकी मेहनत को सराहने का अवसर था, बल्कि अन्य छात्रों को भी भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली।

Universal Reporter

Popular Articles