Tuesday, June 17, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

आनंदीबेन ने दी बुद्ध पूर्णिमा पर देश एवं प्रदेशवासियों को बधाई

लखनऊ 11 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को रविवार को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
श्रीमती पटेल ने अपने संदेश में कामना की है कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में शांति, करुणा, सद्भावना और आत्मबोध का संचार करे तथा हम सब भगवान बुद्ध के सिद्धांतों को आत्मसात कर एक समरस, जागरूक और नैतिक समाज के निर्माण में योगदान दें।
राज्यपाल ने कहा “ भगवान बुद्ध का जीवन सत्य, अहिंसा, त्याग और ज्ञान का प्रतीक है। उनका उपदेश सम्पूर्ण मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है। बुद्ध पूर्णिमा केवल बौद्ध धर्मावलंबियों का पर्व नहीं है, अपितु यह भारत की महान आध्यात्मिक विरासत और सार्वभौमिक मूल्यों का उत्सव है, जो सभी को आत्मचिंतन, संयम और संवेदना की प्रेरणा देता है।”

Universal Reporter

Popular Articles