Friday, May 16, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

सत्ता संरक्षण में लूट का गिरोह चल रहा है: अखिलेश

लखनऊ 21 मार्च (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। सत्ता संरक्षण में वसूली और लूट का पूरा गिरोह चल रहा है और हर विभाग में लूट मची है।

उन्होने कहा कि इस वसूली और भ्रष्टाचार में सरकार के मुख्य लोगों और कई अफसरों की भी सांठगांठ है। उत्तर प्रदेश में ईज आफ डूईंग बिजनेस का यही सच है।

श्री यादव ने कहा कि औद्योगिक विकास और निवेश के नाम पर संगठित भ्रष्टाचार हो रहा है। खुले आम कमीशनखोरी चल रही है। जब वसूली का खुलासा हो गया तो निलंबन का नाटक रचा जा रहा है। इस भ्रष्टाचार का अंतिम पड़ाव अधिकारी नहीं कोई और है। इस खेल में बड़े-बड़े शामिल हैं।

उन्होने कहा कि जब बंटवारा सही नहीं हो पाता तो मामला उजागर होता है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार की जड़ें गहराई तक जम चुकी है। इन्वेस्ट यूपी से लेकर थाने, तहसील तक फैले भ्रष्टाचार से आम जनता त्रस्त है।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा के नेता और पदाधिकारी स्वयं स्वीकार करते है कि उन्होंने इतना भ्रष्टाचार पहले कभी नहीं देखा। भाजपा सरकार में एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं से लेकर सड़को के निर्माणकार्यों तक में हर जगह लूट हो रही है। बुन्देलखंड एक्सप्रेस-वे उद्घाटन के कुछ दिन पहले ही धंस और उखड़ गया।

उन्होने कहा कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का बजट बढ़ता चला गया। उसमें गोरखधंधा अभी भी चल रहा है। निवेश के नाम पर फर्जी कम्पनियों से निवेश की जानकारियां लगातार सामने आ रही है। कम्पनियों के निवेश में कमीशनखोरी और लूट का यह जो खेल सामने आया है यही भाजपा सरकार का असली चरित्र है।

Universal Reporter

Popular Articles