Sunday, July 20, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

नकारात्मक राजनीति से भाजपा समाज में पैदा कर रही है संकट: अखिलेश

लखनऊ 17 मार्च (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की नकारात्मक राजनीति समाज में संकट और दूरियाँ पैदा कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपाइयों ने ऐग्लों-इंडियन्स का आरक्षण समाप्त किया। ⁠किसानों को परेशान करने के लिए काले क़ानून लाए, ⁠नोटबंदी से हर नागरिक को परेशान किया। ⁠जीएसटी से छोटे दुकानदारों, व्यापारियों और कारोबारियों को परेशान किया, ⁠धर्म-जात की विभेदकारी नफ़रत की राजनीति की ⁠और अब वक़्फ़ की सियासत कर रहे है।

श्री यादव ने कहा कि दरअसल भाजपा को ये डर है कि उनका जो भी 5-10 प्रतिशत कट्टर समर्थक है उसे कैसे ख़ुश करके बचाया-बनाया जा सके नहीं तो भाजपा के लिए 1-2 सीट के भी लाले पड़ जाएंगे। भाजपा का सफाया होना तय हैं।

उन्होने कहा कि भाजपा नफरत, बांटने और झूठ की राजनीति करती है। भाजपा किसान, नौजवान, पीडीए विरोधी है। जनता को धोखा दे रही है। लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है। संविधान और लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रही है।

श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए को एकजुट कर भाजपा की नकारात्मक राजनीति को परास्त करेगी। पीडीए 90 प्रतिशत जनता की एकता का नाम है। पीडीए संविधान और आरक्षण की ढाल है। भाजपा पीडीए के खिलाफ लगातार षड्यंत्र कर रही है। पीडीए समाज भाजपा की साजिशों को समझ रहा है। आने वाले चुनाव में यह एक बार फिर भाजपा को सबक सिखाएगा।

Universal Reporter

Popular Articles