Friday, March 21, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

अखिलेश ने महाशिवरात्रि पर लोगों को दी बधाई

लखनऊ 25 फरवरी (वार्ता) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महाशिवरात्रि पर सभी के लिए शुभ समृद्धि की कामना करते हुए बधाई दी।
श्री यादव ने कहा कि यह शिव और शक्ति के मिलन का महापर्व है। शिव कल्याणकारी,
चैतन्य स्वरूप एवं आनंद स्वरूप हैं। शिव नकारात्मक संस्कारों से मुक्ति का संदेश देते है।
उन्होंने लोक कल्याण के लिए हलाहल का पान किया। शिव सत्य और सुन्दर के प्रतीक स्वरूप हैं।

Universal Reporter

Popular Articles